Skip to main content

शिवराज अस्पताल में खुद धोते हैं अपने कपड़े

भोपाल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। किसी राज्य का मुख्यमंत्री खुद अपने कपड़े धो सकता है, यह सुनकर थोड़ा अचरज लग सकता है, मगर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं और वहां अपने कपड़े खुद धोते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान की शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज राजधानी के कोविड सेंटर बनाए गए चिरायु अस्पताल में चल रहा है। चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट की वर्चुअल बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच अस्पताल में बिताए तीन दिनों के अनुभवों का जिक्र किया और बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए खुद चाय बनाते हैं और अपने कपड़े भी खुद धोते हैं, क्योंकि कोविड मरीज के कपड़े स्वस्थ व्यक्ति को धोने नहीं दे सकते।

उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार नहीं आ रहा है, खांसी भी नियंत्रण में है और संक्रमण समाप्ति की तरफ है। उन्होंने अपने कपड़े धोने से हुए फायदे का जिक्र करते हुए कहा, कुछ समय पहले मेरे हाथ का ऑपरेशन हुआ था। फिजियोथेरेपी बहुत कराई, फिर भी मुट्ठी पूरी तरह से बंद नहीं होती थी। कपड़ा धोने से अब बिना फिजियोथेरेपी के मुट्ठी बंद होने लगी है। इसलिए लगता है कि हमें छोटे-मोटे काम खुद करते रहना चाहिए।

चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे बीमारी के लक्षण नजर आने पर जांच कराएं। छुपाएं नहीं, क्योंकि यह लाइलाज बीमारी नहीं है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Shivraj wash his clothes in hospital himself
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jQnQfY

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS