Skip to main content

पेटीएम मनी के नए सीईओ वरुण श्रीधर

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ऑनलाइन निवेश और धन प्रबंधन से संबंधित प्लेटफॉर्म पेटीएम मनी ने बुधवार को वरुण श्रीधर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की।

श्रीधर इससे पहले देश और विदेश के कई बड़े रिटेल बैंकों में काम कर चुके हैं।

हाल के दिनों में वह फिनशेल इंडिया में सीईओ के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने रियलमी पेसा को लॉन्च किया, जो कि म्यूचुअल फंड, क्रेडिट स्कोर, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन, स्क्रीन इंश्योरेंस जैसी सेवाओं को प्रदान करने से संबंधित था।

इससे पहले वह बीएनपी परिबास के साथ आठ साल तक जुड़े रहे जहां उन्होंने अन्य कई कार्यों के साथ शेयरखान के अधिग्रहण का भी समर्थन किया।

श्रीधर, पेटीएम के अध्यक्ष अमित नायर को रिपोर्ट करेंगे।

नायर ने एक बयान में कहा, पेटीएम करोड़ों भारतीयों को धन प्रबंधन उत्पादों के साथ सशक्त बनाने के मिशन पर है। हम वरुण का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिनका रिटेल बैंकिंग, ब्रोकिंग और वेल्थ सेगमेंट में अनुभव हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारी मदद करेगा।

श्रीधर ने अपनी नियुक्ति पर कहा, पेटीएम मनी में मैं एक शानदार टीम के साथ निवेशकों और व्यापारियों के लिए अधिक लागत प्रभावी और उपभोक्ता-अनुकूल उत्पादों का निर्माण करने की उम्मीद करता हूं।

उन्होंने आगे कहा, पेटीएम में धन प्रबंधन और वित्तीय सेवा के जिस तरह के समाधानों पर काम किया जा रहा है उससे लाखों भारतीयों की जिंदगी बदल रही है और यह विश्व स्तर पर भी प्रासंगिक है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Varun Sridhar, the new CEO of Paytm Money
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33aVKpP

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS