Skip to main content

फोर्ब्स की सबसे मूल्यवान ब्रांड्स की सूची में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट शामिल

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड की फोर्ब्स की वार्षिक सूची में 24120 करोड़ डॉलर ब्रांड वैल्यू (साल-दर-साल 17 प्रतिशत की वृद्धि) के साथ एप्पल ने पहला स्थान हासिल किया है।

फोर्ब्स की इस सूची में वित्त वर्ष 2019 से शीर्ष 100 कंपनियों को शामिल किया गया है।

सूची में 20750 करोड़ डॉलर (पिछले वर्ष से 24 प्रतिशत की वृद्धि) के साथ गूगल और 16300 करोड़ डॉलर (30 प्रतिशत वृद्धि) के साथ माइक्रोसॉफ्ट क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर है।

इन शीर्ष सौ सबसे मूल्यवान ब्रांड की कुल कीमत 254000 करोड़ डॉलर है जो पिछले साल 233000 करोड़ डॉलर से अधिक है।

इन शीर्ष सौ कंपनियों की सूची में अमेरिका की 50 से अधिक कंपनियां शामिल रहीं।

इनमें से 20 तकनीकि क्षेत्र की कंपनियां रहीं, 14 वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनी, 11 ऑटो और 8 रिटेल से जुड़ी कंपनी थीं।

फोर्ब्स ने सोमवार को कहा, एमेजॉन, नेटफ्लिक्स और पेपल जैसी कंपनियां पिछले साल की सूची से ब्रांड वैल्यू में संतोषजनक लाभ की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं जो कि ई-कॉमर्स, स्ट्रीमिंग और डिजिटल पेमेंट के ट्रेंड के अनुरूप हैं।

इसमें कुछ नए ब्रांड भी शामिल हैं।

सूची में निनटेंडो, बर्गर किंग, हेनेसी और एक्सा जैसे ब्रांड्स अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं जबकि फिलिप्स, हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज, निसान और केलॉग सूची में शामिल नहीं रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Apple, Google, Microsoft included in Forbes list of most valuable brands
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30TZAkb

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS