Skip to main content

देश में एक दिन में कोरोना के 47 हजार नए मामले, कुल संख्या 14.83 लाख हुई

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। देश में मंगलवार को 47,703 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज हुए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 14.83 लाख हो गई है। इसी दौरान 654 मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 33,425 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मामलों की संख्या 14,83,156 तक पहुंच गई, जिनमें से 33,425 लोगों की मौत भी शामिल है। वहीं 9,52,743 लोग ठीक हुए हैं और रिकवरी दर 63.92 फीसदी है। अभी सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,96,988 है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 7,924 नए मामलों के कारण अब कुल संख्या 3,83,723 हो गई है। इसके बाद तमिलनाडु (2,13,723), दिल्ली (1,31,219) और कर्नाटक (1,01,465) का स्थान रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 613 मामले दर्ज हुए। यहां 10,994 सक्रिय मामले हैं। 3,853 लोगों की मौत हुई है और 1,16,372 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार वैश्विक स्तर पर, कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1.64 करोड़ है और 6.52 लाख मौतें हो चुकी हैं।

मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 16,407,310 और मृत्यू संख्या 6,52,459 थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
47 thousand new cases of corona in one day in the country, total number increased to 14.83 lakh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30Rh9kZ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS