Skip to main content

तापसी पन्नू ने एडिटेड वीडियो शेयर कर कंगना का मजाक उड़ाया, टीम ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप बी-ग्रेड एक्ट्रेस ही नहीं बी-ग्रेड इंसान भी हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनोट और तापसी पन्नू के बीच जारी ट्वीट युद्ध अब एक नए स्तर पर पहुंच गया है। हाल ही में तापसी ने एक वीडियो लिंक शेयर करते हुए कंगना का मजाक उड़ाया था। जिसमें वे फिल्म गली ब्वॉय की तारीफ करती नजर आ रही थीं। जिसके बाद टीम कंगना ने आधा-अधूरा वीडियो शेयर करने पर तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस के साथ ही बी-ग्रेड इंसान भी बता दिया।

तापसी ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें एक इवेंट के दौरान कंगना से रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों में से ज्यादा अच्छे अभिनेता के बारे में बताने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद कंगना फिल्म बाजीराव-मस्तानी और गली ब्वॉय में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को बेहतर बताती हैं। इसके बाद वो वीडियो में कंगना के उस बयान को दिखाया जाता है कि जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत के बाद कहा था कि गली ब्वॉय जैसी वाहियात फिल्म को तो अवॉर्ड मिलता है, लेकिन छिछोरे का कोई जिक्र नहीं होता।

तापसी ने हंसते हुए इमोजी के साथ शेयर किया वीडियो

वीडियो लिंक को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा था, 'क्षमा करें दोस्तों, इसे रीट्वीट करने से खुद को नहीं रोक सकी।' इसके बाद एक अन्य रीट्वीट के जरिए भी तापसी ने कंगना का मजाक उड़ाया। इन दोनों रीट्वीट के साथ तापसी ने हंसते हुए इमोजी भी बनाए। हालांकि तापसी ने जिस यूजर का वीडियो शेयर किया था, बाद में उसने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

तापसी ने दूसरी बार भी उड़ाया मजाक

अगले ट्वीट में तापसी ने एक न्यूज कटिंग को शेयर किया, जो कि कंगना के उस इंटरव्यू का हिस्सा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे कभी सुशांत से नहीं मिली थीं, लेकिन कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मुझे उनके बारे में सारी खबरें मिलती रहती थीं। इसे शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'और एक यह भी। बस आखिरी।'

##

टीम कंगना ने लिखा- मिस पन्नू और नीचे गिर गईं

तापसी के रीट्वीट किए वीडियो को देख कंगना की टीम ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी। उस वीडियो को छेड़छाड़ किया हुआ बताते हुए टीम कंगना ने उस इवेंट की पूरी क्लिप शेयर की। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'फर्जी वीडियो पोस्ट कर सुश्री पन्नू और नीचे गिर गई हैं। आज आधिकारिक तौर पर वे ना केवल बी-ग्रेड अभिनेता, बल्कि बी-ग्रेड इंसान भी बन गई हैं। अपने मालिकों को खुश करने के लिए आधे अधूरे एडिटेड वीडियो पोस्ट करने पर शर्म करो तापसी।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तापसी की हरकत के बाद कंगना की टीम ने पूरी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, सुश्री तापसी आप बी-ग्रेड एक्ट्रेस के साथ ही बी-ग्रेड इंसान भी हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39u1ko6

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS