Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना के मामले 1.61 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 1.61 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि घातक वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 647,000 से अधिक हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि सोमवार की सुबह तक संक्रमण की कुल संख्या 16,199,796 हो गई है, वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 647,910 हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 4,233,764 मामलों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है और यहां अब तक 146,934 मौतें हो चुकी है।

ब्राजील 2,419,091 संक्रमण और 87,004 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,435,685) स्थान पर है और इसके बाद रूस (811,073), दक्षिण अफ्रीका (445,433), मेक्सिको (390,516), पेरू (375,961), चिली (345,790), ब्रिटेन (301,020), ईरान ( 291,172), पाकिस्तान (273,113), स्पेन (272,421), सऊदी अरब (266,941), इटली (246,118), कोलंबिया (240,795), तुर्की (226,100), बांग्लादेश (223,453), फ्रांस (217,801), जर्मनी (206,667), अर्जेंटीना (162,526), कनाडा (115,787), इराक (110,032) और कतर (109,305) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (45,837), मेक्सिको (43,680), इटली (35,107), भारत (32,063), फ्रांस (30,195), स्पेन (28,432), पेरू (17,843), ईरान (15,700) और रूस (13,249)हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases exceeded 1.61 crore worldwide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3002kNO

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS