Skip to main content

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले पहुंचे 1.7 करोड़ के करीब

वाशिंगटन, 30 जुलाई (आईएएनएस) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1.7 करोड़ के करीब पहुंच गई है, वहीं इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 665,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 16,957,763 हो चुकी है, वहीं घातक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 665,486 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में अमेरिका सबसे अधिक संक्रमण के मामले 4,424,806 और इससे हुई मौतों 150,676 के आंकड़ों के साथ प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

ब्राजील 2,552,265 संक्रमण और 90,134 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,531,669) स्थान पर है और इसके बाद रूस (827,509), दक्षिण अफ्रीका (471,123), मैक्सिको (408,449), पेरू (395,005), चिली (351,575), ब्रिटेन (303,058), ईरान (298,909), स्पेन (282,641), पाकिस्तान (276,288), सऊदी अरब (272,590), कोलंबिया (267,385), इटली (246,776), बांग्लादेश (232,194), तुर्की (228,924), फ्रांस (221,077), जर्मनी (208,546), अर्जेंटीना (178,996), इराक (118,300), कनाडा (117,357), कतर (110,153) और इंडोनेशिया (104,432) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (46,046), मैक्सिको (45,361), इटली (35,129), भारत (34,193), फ्रांस (30,226), स्पेन (28,441), पेरू (18,612), ईरान (16,343) और रूस (13,650) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases reach around 17 million worldwide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jUDdE4

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS