Skip to main content

ब्राजील में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 90 हजार के पार

रियो डी जनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील में नोवल कोरोनावायरस (कोविड -19) के प्रकोप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 90,000 से अधिक हो गई है। वहीं यहां पॉजीटिव मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। इसके अलावा यहां एक दिन में लगभग 70,000 नए मामले सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से जानकारी मिली है कि बुधवार को यानी पिछले दिन संक्रमण के 69,074 नए मामलों का पता चला है, जिससे कुल मामलों की संख्या 2,552,265 हो गई, वहीं इस संक्रमण से 1,595 अधिक रोगियों की मृत्यु हो गई, जिसके बाद मृत्यु का कुल आंकड़ा बढ़कर 90,134 हो गया।

इसके अलावा 3,684 अन्य लोगों की मृत्यु भी कोविड -19 से संबंधित होने का संदेह है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ब्राजील संक्रमण से हुई मौतें और मामलों की ²ष्टि से अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र साओ पाउलो महामारी का केंद्र है, जहां संक्रमण के 514,197 मामले और 22,389 मौतें दर्ज की गई हैं, उसके बाद रियो डी जनेरियो में 161,647 मामले और 13,198 मौतें, और सिएरा में 169,072 मामले और 7,643 मौतें दर्ज की गई हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Death of Covid-19 in Brazil crosses 90 thousand
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hPJXB4

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS