Skip to main content

दुनियाभर में कोविड-19 के मामले हुए 1.66 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस) जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 1.66 करोड़ की संख्या पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 659,000 से अधिक हो गई हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि बुधवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 16,667,130 थी, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 659,045 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 4,349,324 मामलों और 149,235 मौतों के साथ दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

ब्राजील 2,483,191 संक्रमण और 88,539 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से भारत तीसरे (1,483,156) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (822,060), दक्षिण अफ्रीका (459,761), मेक्सिको (402,697), पेरू (389,717), चिली (349,800), ब्रिटेन (302,293), ईरान (296,273), स्पेन (280,610), पाकिस्तान (275,225), सऊदी अरब (270,831), कोलंबिया (257,101), इटली (246,488), बांग्लादेश (229,185), तुर्की (227,982), फ्रांस (221,077), जर्मनी (207,707), अर्जेंटीना (173,355), कनाडा (116,871), इराक (115,332), कतर (109,880) और इंडोनेशिया (102,051) है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्रिटेन (45,963), मेक्सिको (44,876), इटली (35,123), भारत (33,425), फ्रांस (30,226), स्पेन (28,436), पेरू (18,418), ईरान (16,147) और रूस (13,483) हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases exceeded 1.66 crore worldwide
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3faPkJm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS