Skip to main content

कोविड के प्रसार का पता लगाने में फिटबिट डिवाइस है मददगार

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। नोवेल कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में शोधकर्ताओं ने एक फ्री मोबाइल एप विकसित किया है जो डिजिटली कोविड-19 का पता लगाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा और ऐसा वे वियरेबल डिवाइस या स्मार्टफोन के उपयोग की जांच के माध्यम से कर पाएंगे।

रिसर्च टीम ने मिलकर एक मास साइंस एप बनाया है जो कोविड से संबधित शोध के प्रतिभागियों को फिटबिट डिवाइस जैसे वियरेबल्स संग जुड़ने की अनुमति देगा और हार्ट रेट, शारीरिक गतिविधि और नींद जैसे आंकड़ों को साझा करेगा।

शोध में शामिल प्रतिभागी कोविड-19 के लक्षणों लक्षणों के अलावा भौगोलिक स्थिति, मनोदशा और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी प्रदान कर सकते हैं। अगर वे जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो यह पता लगाने का एक तरीका हो सकता है।

ब्रिटेन में किंग्स कॉलेज लंदन से शोध के मुख्य लेखक एमोस फोलरिन ने कहा, जिनमें महामारी से जुड़े लक्षणों का विकास नहीं होता है वे सही जानकारी के अभाव में अपने आसपास के लोगों को संक्रमित करते हैं। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह से पहने जाने वाले इन उपकरणों का उपयोग कोविड-19 का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

फोलरिन आगे कहते हैं, संक्रमण का पता लगाने के लिए एक सस्ता व निरंतर किया जाने वाला डिजिटल टेस्ट आगे गेम चेंजर साबित हो सकता है।

शोध के मुताबिक, जब किसी प्रतिभागी के बीमार पड़ने की जानकारी मिलेगी या कोई कोविड की जांच में पॉजिटिव पाया जाएगा, तो इस एप की मदद से शोधकर्ता हार्ट रेट और अय गतिविधि से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Fitbit device is helpful in detecting the spread of Kovid
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eYTOmw

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS