Skip to main content

अपने फ्लैट में जुआ खेलते पकड़े गए तमिल एक्टर शाम, पुलिस ने 11 लोगों को भी किया अरेस्ट; बाद में मिली जमानत

बॉलीवुड में जहां नेपोटिज्म और सुशांत की मौत के बाद उथल-पुथल चल रही है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कोई न कोई ऐसी खबर मिल रही है जिसके कारण तमिल फिल्म इंडस्ट्री हैरान हो रही है। साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर शाम को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे अपने घर में जुआ खेलते हुए पकड़े गए थे। शाम के नाम से मशहूर एक्टर का पूरा नाम शमशुद्दीन इब्राहिम है। पुलिस के अनुसार शाम के साथ 11 दूसरे लोगों को भी अरेस्ट किया गया। हालांकि बाद में शाम को जमानत मिल गई।

फोकर क्लब चला रहे थे शाम

कोडंबक्कम पुलिस ने तमिल एक्टर शाम को अपने घर पर ही गैम्बलिंग एक्टिविटीज में शामिल होने के आरोप में पकड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी शिकायतें मिली थी कि शाम के फ्लैट में रात में जुआ चलता था। पुलिस को जुए में इस्तेमाल किए जाने वाले टोकन भी मिले हैं। शाम 'फ़ोकर' नाम से एक क्लब चला रहे थे। साथ ही वे कई और अवैध गतिविधियों में भी सक्रिय हैं।

सोमवार को अचानक पहुंची थी पुलिस

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतया कि वे टोकन के इस्तेमाल को लेकर मोडस ऑपरेंडी की जांच कर रहे हैं। इंडिया ग्लिट्ज की खबर के अनुसार सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर चेन्नई के नुंगमबक्कम इलाके के पास अपार्टमेंट में जांच की। जहां शाम को लॉकडाउन के बीच सोमवार की रात जुआ खेलते और दूसरों को खिलाते हुए पाया गया।

एक्टिंग के लिए मशहूर हैं शाम

शमशुद्दीन इब्राहिम फेमस एक्टर और मॉडल हैं। वह तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों लेसा लेसा, अय्यरकई में दमदार एक्टिंग से वाहवाही लूटी। वह टॉलीवुड में भी किक, ओसार्वेल्ली और रेस गुर्रम से फेमस हुए। शाम जल्द ही एक अनटाइटल तमिल फिल्म में दिखाई देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamil Actor Shaam arrested In Chennai for Gambling with 11 others


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jTqVMj

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS