Skip to main content

कोविड-19 : भारत में 24 घंटे में वृद्धि नया रिकॉर्ड, 49 हजार से अधिक नए मामले

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में सोमवार को कोविड-19 के लगभग 50 हजार नए मामले दर्ज हुए, जो कि अब तक की सबसे बड़ी दैनिक वृद्धि हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटों में देश में 49,931 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 14,35,453 लाख से अधिक हो गई है। इसी दौरान देश में 708 नई मौतों के साथ कुल मृत्यु संख्या 32,771 हो गई।

अब तक 9,17,568 लोग ठीक हुए हैं, रिकवरी दर 63.92 प्रतिशत थी। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,85,114 है।

संक्रमण के मामलों की संख्या में दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन से भी कम में 1 लाख दर्ज हो रहे हैं।

सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में 9,431 मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 3,75,799 और मृत्यू संख्या 13,656 हो गई है।

इसके बाद तमिलनाडु (2,13,723), दिल्ली (1,30,606), कर्नाटक (96,141) और आंध्र प्रदेश (96,298) हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में 1,075 मामले आए। यहां 11,904 सक्रिय मामले हैं और 1,14,875 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वायरस के कारण 3,827 लोग मारे जा चुके हैं।

ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जिनमें 1 हजार से कम मामले दर्ज हुए, उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (324), दादरा और नगर हवेली (914), चंडीगढ़ (887), मिजोरम (361), मेघालय (702) और सिक्किम (545) हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोविड -19 मामलों की कुल संख्या 1.6 करोड़ है, और मृत्यु संख्या 6.47 लाख से अधिक हो गई है।

42,33,764 मामलों और 1,46,934 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: 24 hours increase in India, new record, more than 49 thousand new cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39sOI0E

Comments

Popular posts from this blog

YOGA SESSION: शरीर को फुर्तीला बनाना है तो इस तरह करें योगाभ्‍यास, दूर रहेगी अकड़न-जकड़न

Yoga Session With Savita Yadav : कई लोगों को शरीर में हर वक्‍त अकड़न-जकड़न की समस्‍या रहती है. इसकी वजह से शरीर में एनर्जी कम लगती है और फुर्तीलापन भी गायब रहता है. ऐसे में किसी भी काम को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. इस समस्‍या को योगाभ्‍यास की मदद से दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/QOJdhEB

पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तपिश को बुझाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, नेचुरली उदर होगा ठंडा-ठंडा कुल-कुल

How to get rid of stomach heat: कभी-कभी पेट की गर्मी से पूरा शरीर उबलने लगता है. ऐसा लगता है कि पेट में आग लगी पड़ी है. कई कारणों से पेट की गर्मी होती है. लेकिन पेट की गर्मी को बुझाने के लिए कुछ आसान टिप्स है जिनसे बहुत जल्दी पेट की गर्मी की जगह ठंडा-ठंडा कुल-कुल हो जाएगा. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/2YwVIPy

दिव्या दत्ता का जन्मदिन:'वीरगति' के एक सीन में घबरा गई थीं दिव्या दत्ता, सलमान खान ने की थी मदद, 'दिल्ली 6' में एक्टिंग देख ऋषि कपूर ने बजाई थी सबके सामने ताली

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WfdhMq