Skip to main content

इजरायल में सामने आए कोविड-19 के 2308 नए मामले

जेरूसलम, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में मंगलवार को कोविड-19 के 2,308 नए मामले सामने आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालिया नए आंकड़ों ने एक दिन में सामने आने वाले सर्वाधिक मामलों के 22 जुलाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो 2,043 था। इस ताजे आंकड़े के साथ ही इजरायल में पुष्ट मामलों की संख्या 66,293 हो गई है।

वहीं 12 नई मौतों के साथ देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 486 हो गई है, जबकि गंभीर हालत वाले मरीजों की संख्या 311 से बढ़कर 314 हो गई। वर्तमान में 739 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

इसके अलावा 5,049 नई रिकवरी के साथ संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 32,182 हो गई है।

इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली इजरायल सरकार ने कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए एक नई राष्ट्रीय योजना पेश की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2308 new cases of Kovid-19 surfaced in Israel
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/39Cbu69

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS