Skip to main content

क्या गिरफ्तारी के डर से घर से गायब हुईं रिया चक्रवर्ती; बहन के साथ सुशांत के फ्लैट पर जांच के लिए बिहार पुलिस जाएगी

बिहार की पटना पुलिस ने फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। एक्ट्रेस रिया और परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिया पर एक गैरजमानती धारा भी लगी है। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गुरुवार को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके बताए पते पर पहुंची थी। लेकिन उन्हें जानकारी दी गई कि वे और उनका परिवार यहां नहीं है।

दिशा सालियन की मौत की डिटेल ले रही बिहार पुलिस
फिलहाल, पटना पुलिस के अधिकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बैठे हुए हैं और इस मामले में मुंबई पुलिस ने बातचीत कर रहे हैं। बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की पीआर/ मैनेजर रहीं दिशा सालियन की मौत की डिटेल क्राइम ब्रांच के दफ्तर से ले रही है। उन्होंने सुशांत की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक विसरा रिपोर्ट की कॉपी भी ली है। काफी पूछे जाने पर बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि फिलहाल अभी तक इस मामले में उनकी ओर से किसी से पूछताछ नहीं की गई है।

बहन के साथ सुशांत कर फ्लैट पर जाएगी पटना पुलिस
सुशांत की मौत के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची पटना पुलिस की टीम बांद्रा स्थित उस फ्लैट में भी जाएगी, जिसमें अभिनेता रहते थे। इस दौरान उनकी बहन मितू और उनके दोस्त महेश भी मौजूद रहेंगे। महेश वही शख्स हैं, जिनके साथ सुशांत कुर्ग में ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू करने वाले थे।

पटना पुलिस की टीम मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस से सुशांत की मौत से जुड़ी जानकारी ले रही है।

सुशांत के भाई ने कहा- गिरफ्तार कर रिया से पूछताछ करे पुलिस, सच सामने आ जाएगा
सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज कुमार बबलू ने मांग की है कि पुलिस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करे। सच सामने आ जाएगा। नीरज ने कहा कि एफआईआर में लगाए गए आरोप की जांच की जाए। रिया पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सही हैं। रिया से पहले से संबंध रहा है। रिया ने फ्रॉड किया है। अकाउंट से पैसे निकाल लिए। उसने सुशांत के साथ धोखाधड़ी की। उसे बरगलाने का काम किया। ये तमाम आरोप हैं।

बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस मामले में सभी से पूछताछ करेंगे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
सुशांत के पिता की शिकायत पर पटना के राजीव नगर पुलिस ने धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत रिया और उसके परिजन समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है। इसके साथ पटना से चार पुलिसवालों की टीम मुंबई पहुंच गई। परिजन के साथ ही एलजेपी नेता चिराग पासवान ने सीबीआई से कराने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना पुलिस की टीम रिया के दिए पते पर पहुंची। लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थीं। क्राइम ब्रांच के दफ्तर में जाते बिहार पुलिस के अधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39An8yo

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS