Skip to main content

धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से आज हो सकती है पूछताछ, रिकॉर्ड करा सकते हैं अपना बयान

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने हाल ही में फिल्ममेकर करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को पूछताछ के लिए समन भेजा था। जिसके बाद वे मंगलवार को अपना बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन आकर दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले सोमवार को फिल्म मेकर महेश भट्ट ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराया था। पुलिस ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी।

धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ को समन भेजने की बात सामने आने के बाद रविवार को एक्ट्रेस कंगना रनोट पुलिस पर भड़क गईं थीं और उन्होंने पुलिस से सुशांत हत्याकांड की जांच का मजाक नहीं बनाने के लिए कहा था। ये बात उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखी थी।

टीम कंगना ने रविवार दोपहर दो ट्वीट किए थे। जिनमें से पहले ट्वीट में लिखा, 'तो करन जौहर के मैनेजर को समन भेजा गया है, लेकिन आदित्य ठाकरे के बेस्ट फ्रेंड करन जौहर को नहीं। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत हत्याकांड की जांच का मजाक बनाना बंद करो।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karan Johar's Dharma Productions' CEO Apoorva Mehta record his statement after Summoned in Sushant Singh Rajput death Case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hImfa6

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS