Skip to main content

ब्राजील में कोविड-19 से अब तक 87 हजार लोग मारे गए

साओ पाउलो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील में कोविड -19 के कारण पिछले 24 घंटों में 555 और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को यहां मरने वालों की संख्या 87,004 हो गई है।

सिन्हुआ ने बताया कि इसी दौरान 24,578 नए मामले भी सामने आए। इसके बाद देश में कोविड-19 प्रकोप के कारण कुल संक्रमित लोगों की संख्या 24,19,091 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 16,34,274 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

मामलों और मौतों की संख्या में ब्राजील दुनिया में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

रविवार को दैनिक मौतों की जो संख्या दर्ज हुई है वो पिछले छह दिनों में दर्ज की गई दैनिक मौतों की संख्या से लगभग आधी थी। इसका मुख्य कारण सप्ताहांत के दौरान समय पर रिपोटिर्ंग न हो पाना था।

26 फरवरी को लैटिन अमेरिका के पहले मामले का पता साओ पाउलो राज्य में चला था। 21,606 मौतों के साथ यह ब्राजील का सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद 12,835 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर रियो डी जनेरियो है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
87 thousand people died in Brazil since Kovid-19
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jGFYbZ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS