Skip to main content

दुनिया भर में कोरोना का आंकड़ा 1.6 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिंस

वॉशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, रविवार को विश्व में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1.6 करोड़ के पार पहुंच गई और इसके साथ ही दुनिया भर में इसी बीमारी 644,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपनी हालिया जानकारी में बताया कि दुनियाभर में संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा अब 16,048,100 है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 644,537 तक पहुंच गई है।

सीएसएसई के मुताबिक, अमेरिका संक्रमण और मृतकों के मामले में पहले नंबर है जो क्रमश: 41,78,027 और 1,46,460 है।

ब्राजील 23,94,513 संक्रमित मरीजों और 86,449 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, मामलों के संदर्भ में भारत तीसरे नंबर (13,85,635) पर है जिसके बाद रूस (805,332), दक्षिण अफ्रीका (434,200), मेक्सिको (385,036), पेरू (375,961), चिली (343,592), ब्रिटेन (300,270), ईरान (288,839), पाकिस्तान (273,113), स्पेन (272,421), सऊदी अरब (264,973), इटली (245,864), कोलंबिया (240,795), तुर्की (225,173), बांग्लादेश (221,178), फ्रांस (217,801), जर्मनी (206,278), अर्जेंटीना (158,334), कनाडा (115,470), कतर (109,036) और इराक (107,573) जैसे देश शामिल हैं।

जिन देशों में अब तक कोरोना से 10,000 से अधिक मौतें हुई हैं उनमें ब्रिटेन (45,823), मेक्सिको (42,645), इटली (35,102), भारत (32,060), फ्रांस (30,195), स्पेन (28,432), पेरू (17,843), ईरान (15,484) और रूस (13,172) शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona figures across 16 million worldwide: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3128Y5B

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS