Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Dainik Bhaskar

2 दिन में टीजर मिले 13 करोड़ से ज्यादा व्यू, ऋतिक रोशन बोले- क्या खूब ट्रेलर है

यश स्टारर साउथ इंडियन फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की पहली झलक लोगों को बेहद पसंद आ रही है। महज 2 दिनों के भीतर इसे 13 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ने टीजर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, "क्या खूब ट्रेलर है। टीम को बधाई।" सोशल मीडिया यूजर्स भी कर तारीफ एक सोशल मीडिया यूजर ने टीजर देखने के बाद कमेंट किया है, "ये फिल्म हॉलीवुड लेवल की है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पावरफुल डायरेक्टर ही ऐसी पावरफुल फिल्म बनाते हैं।" वहीं, एक यूजर ने इस फिल्म को बॉलीवुड की सभी फिल्मों से बेहतर बताया है। संजय दत्त मुख्य विलेन के किरदार में फिल्म में यश की अहम भूमिका है। वे मुख्य विलेन अधीरा के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ काम की सराहना की है। वे कहते हैं, "प्रशांत बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ शूट करना बेहद आसान रहा। मैंने पहली बार उनके साथ काम किया है और मुझे उनकी ओर से पूरा कम्फर्ट मिला। ऐसा लगा, जैसे मैं हमेशा से KGF की दुनिया का हिस्सा था। उनके काम कर...

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं श्वेता का सेक्स स्कैंडल में नाम सामने के बाद बर्बाद हो गया था करियर, 1 साल में ही टूट चुकी शादी

बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद 30 साल की हो गई हैं। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। साल 2002 में आई 'मकड़ी' में अपने शानदार अभिनय के चलते बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद श्वेता छा गई थीं। इस फिल्म में श्वेता ने डबल रोल निभाया था। श्वेता शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं हैं। फिल्म 'इकबाल' में श्वेता ने श्रेयस तलपड़े की बहन का किरदार अदा किया था। इस फिल्म के बाद श्वेता टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' और 'डरना जरूरी है' फिल्म में भी नजर आई। बाद में श्वेता ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। जब सेक्स स्कैंडल में फंसीं श्वेता 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता बसु का नाम आया था। दो महीने तक रेस्क्यू होम में गुजारने के बाद वे घर लौटीं थीं। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सफ...

मैडम चीफ मिनिस्टर; 20 बार हुआ लुक ट्रायल, बाल कटवातीं तो शादी में 'तेरे नाम' का राधे लगतीं ऋचा चड्‌ढा इसलिए विग पहना

ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से ही ऋचा का लुक काफी चर्चा में है। फिल्म में उनके लिए एक अलग तरह का लुक डिजाइन किया गया था। मशरूम कट वाले इस लुक को फाइनल करने से पहले डायरेक्टर सुभाष कपूर ने ऋचा पर करीब 20 अलग- अलग लुक ट्राई किए। वे ऋचा के बाल कटवाना चाहते थे लेकिन फिल्म फाइनल होने के एक हफ्ते बाद ही ऋचा - अली की शादी की डेट पक्की हो गई। डायरेक्टर ने दी विग की सलाह इसके बाद ऋचा को लगा कि अगर वे अपने बाल काट देती हैं तो शादी के दौरान वे मशरूम कट में नजर आएंगी। या फिर जैसा हेयर स्टाइल सलमान खान का फिल्म राधे में था, कुछ उस तरह वे दिखाई देंगी। अपनी शादी में वे इस तरह तो नजर नहीं आना चाहती थीं बाद डायरेक्टर ने ऋचा को विग पहनने का आइडिया दिया। इस तरह उनका लुक फाइनल किया गया। ## लेकिन टल गई शादी और फिल्म की रिलीज हालांकि यह कहानी तब की है जब अप्रैल 2020 में ऋचा-अली की शादी होनी थी। कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से देशभर में लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में न तो उनकी शादी हुई और न ही फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर की रिलीज। साल बीत गया ह...

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, पति विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट बन गए हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। विराट कोहली ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। अस्पताल के सूत्रों की मानें तो कपल ने बेटी का नाम अन्वी रखा है। अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हुए थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, "और तब हम तीन हो जाएंगे।" ## आखिरी बार 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में दिखाई दी थीं। बतौर प्रोड्यूसर पिछले साल उनकी वेब सीरीज 'पाताल लोक' काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'बुलबुल' भी प्रोड्यूस की, जो 24...

FWICE ने राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लिया लीगल एक्शन, डायरेक्टर पर फेडरेशन के वर्करों का सवा करोड़ रुपए नहीं चुकाने का इल्जाम

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है। कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का मेहनताना भुगतान न करने की स्थिति में अब भविष्य में फेडरेशन की 32 यूनियन में से कोई भी सदस्य रामगोपाल के साथ काम नहीं करेगा। खबरों के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा ने कलाकारों, टेक्नीशियनों और वर्करों का सवा करोड़ रुपया बकाया नहीं दिया है। जबकि फेडरेशन उनसे साल 2018 से बकाया भुगतान करने के लिए कहते आ रहा है। राम ने नहीं चुकाए मुंबई फेडरेशन के सवा करोड़ रुपए दैनिक भास्कर से विशेष बात करते हुए फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि राम गोपाल वर्मा के खिलाफ 2018 से लोगों की शिकायत आ रही है। पहले उन्होंने मुंबई छोड़ा, यहां भी ऑफिस के लोगों का भी पेमेंट नहीं किया था। इसके बाद वे हैदराबाद और यहां से गोवा चले गए। हैदराबाद के एसोसिएशन का भी पैसा बाकी है। पर कितना बाकी है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन मुंबई फेडरेशन के सवा करोड़ रुपए बकाया हैं। इसके लिए हमें दो बार गोवा जाना पड़ा। वह बोलते रहे कि आप आइए, हम मिलकर बात करते हैं। लेकिन वहां जाने के ...

राजनीति में आने का दबाव बना रहे प्रशंसकों के नाम रजनीकांत का मैसेज, लिखा- मुझे बार-बार तकलीफ न दें

सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर राजनीति में न आने का अपना फैसला दोहराया है। सोमवार को फैन्स को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। रजनी ने इसमें तमिल में लिखा है, "मैं पहले ही विस्तार में यह बता चुका हूं कि किस वजह से मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं। कृपया मुझे बार-बार तकलीफ न दें और इस तरह के आयोजन कर मुझे राजनीति में आने के लिए कहें।" 70 साल के रजनी के मुताबिक, उनके कुछ फैन्स ने चेन्नई में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था और उनसे अपना फैसला वापस लेने की गुजारिश की थी। दिसंबर में किया था राजनीति में न आने का फैसला 29 दिसंबर को रजनीकांत ने खराब सेहत का हवाला देकर खुद को चुनावी राजनीति से दूर रखने का ऐलान किया था। उन्होंने तमिल में लिखी एक चिट्ठी जारी कर कहा था कि वे चुनाव में उतरे बिना ही लोगों की सेवा करेंगे। रजनी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि वे खराब सेहत के बावजूद राजनीति में आने का ऐलान कर वीरता नहीं दिखाना चाहते। अपने समर्थकों को भी परेशान नहीं करना चाहते। साथ ही कहा था, "इस फैसले से फैन्स को निराशा होगी, लेकिन मुझे माफ कर दीजिए।" ## ड...

जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी का फर्स्ट लुक, उरी की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर रिलीज हुआ अश्वत्थामा का पोस्टर

पटरी पर लौट आए बॉलीवुड से अब एक के बाद एक फिल्मों के अनाउंसमेंट्स और फर्स्ट लुक पोस्टर, टीजर, ट्रेलर सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी बी-टाउन के दो बड़े स्टार्स विकी कौशल और जान्हवी कपूर की फिल्मों की घोषणा की गई। सोशल मीडिया पर किए गए अनाउंसमेंट्स के बीच इन फिल्मों से जुड़ी बाकी जानकारी भी शेयर की गई है। विकी ने लिखा- आभारी और बेहद खुश हूं विकी काैशल ने महाभारत के एक अहम व्यक्ति रहे अश्वत्थामा पर बन रही साइंस फिक्शन फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए। यह अनाउंसमेंट आदित्य धर की फिल्म उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर किया गया।अश्वत्थामा का डायरेक्शन आदित्य ही कर रहे हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है। कृषि बिल का विराेध:किसानों ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, किसानों के पक्ष में स्टेटस डाला तब शुरू हुआ काम विकी लिखते हैं- बेहद खुश और आभारी हूं, उरी की सैकंड एनिवर्सरी पर टीम आपको अमर अश्वत्थामा की झलक दिखा रही है। ड्रीम टीम के साथ इस यात्रा पर जाने का और इंतजार नहीं कर सकता। ## पटियाला बेब बनीं जान्हवी का फर्स्ट लुक आनंद एल ...

अंजू महेंद्रू पर जान छिड़कते थे राजेश खन्ना,लिव इन में रहते हुए खरीदकर दिया था बंगला लेकिन एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंजू महेंद्रू 75 साल की हो गई हैं। 11 जनवरी, 1946 को मुंबई में जन्मीं अंजू ने यूं तो कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहीं। अंजू का सबसे चर्चित अफेयर सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ था। दोनों तकरीबन 7 साल तक रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इसलिए टूटा रिश्ता... 1966 की बात है। अंजू तब स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं जबकि राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे। दोनों की मुलाकात हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर जान छिड़कते और उनपर अपनी कमाई लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया था। राजेश खन्ना अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया। अंजू की मां भी बेटी पर लगातार दबाव बना रही थीं कि वह राजेश खन्ना से शादी कर लें लेकिन वो नहीं मानीं। अंजू के बार-बार इनकार से राजेश ख...

किसानों ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, अभिनेत्री ने किसानों के पक्ष में स्टेटस डाला तब शुरू हुआ काम

पंजाब के बस्सी पठानां में बॉलीवुड कलाकारों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग के लिए पहुंची टीम को आंदोलनकारियों ने रोक दिया। फिल्म शूटिंग के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी पहुंची हुई थीं। इस घटना के बाद फिल्म की यूनिट की तरफ से किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक फिल्म का काम नहीं करने का भरोसा दिया गया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने किसानों के पक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग का काम फिर से शुरू हो पाया। मामला रविवार का है बताया जा रहा है, जब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत बालीवुड फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग शुरू होनी थी। इसी दौरान यहां किसान आंदोलन से जुड़े युवाओं का समूह पहुंचगया। युवकों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ भी नारे लगाए। फिल्म की शूटिंग रोककर धरने पर बैठे किसान सरकार और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ नारे लगाते हुए। किसान नेता जगजीत सिंह, गज्जन सिंह, कमलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री के सभ...

अनिल कपूर को आर्थिक तंगी के कारण मजबूरन करनी पड़ीं थीं 'अंदाज' और 'हीर रांझा' जैसी फिल्में, बोले-उस समय संकट में था परिवार

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब तक 100 ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'Ak Vs Ak' रिलीज हुई है। इस फिल्मों को लेकर अनिल ने कई इंटरव्यू किए हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अनिल ने बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक वक्त ऐसा आया था। जब उन्हें सिर्फ पैसों के लिए कुछ फिल्में मजबूरन करनी पड़ीं थीं। क्योंकि उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। मैंने सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं ये फिल्में अनिल ने कहा, " मेरे करियर के शुरुआती दिनों में मेरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए मैंने कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं और इस बात का मुझे कोई अफसोस भी नहीं है। मैं उन फिल्मों के नाम भी बता सकता हूं। तब मैंने सिर्फ पैसों के लिए फिल्म 'अंदाज', 'हीर रांझा' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' में काम किया था। क्योंकि मेरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसलिए उस दौरान तब घर के जिस सदस्य को जो भी काम मिल रहा था, वो काम उसने किया, ताकी हमार...

एक्ट्रेस के परिवार के कई सदस्य हो गए थे कोविड पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं असहाय महसूस कर रही थी

एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि पिछले महीने उनकी मां, भाई और भाभी समेत परिवार के कई सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। अब सभी इस वायरस से मुक्त हो गए हैं। लेकिन ऐसे वक्त में परिवार से दूर अमेरिका में होने की वजह से वे खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थीं। प्रिटी ने अपनी पोस्ट में फैमिली मेंबर्स का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा किया और लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें। बदल गए थे आईसीयू जैसे शब्दों के मायने प्रिटी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "तीन सप्ताह पहले मेरी मां, भाई, भाभी, बच्चे और चाचा सभी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। अचानक वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों के मायने बदल गए थे। अमेरिका में मैं खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थी, क्योंकि वे यहां से दूर अस्पताल में जंग लड़ रहे थे।" 'रातोंरात खतरनाक हो सकता है कोविड' प्रिटी ने पोस्ट में आगे लिखा है, "मैं भगवान और उन सभी डॉक्टर्स और नर्सेस की आभारी हूं, जिन्होंने उनकी देखभाल के लिए अथक काम किया। जो कोविड को सीरियसली नहीं लेते, उन्हें...

एक रोड एक्सीडेंट के बाद कोमा में जाने से याददाश्त हो बैठी थी 'आशिकी गर्ल', अब झुग्गी-झोपड़ी में जाकर सिखाती हैं योगा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अनु को 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में बाद वो कई और फिल्मों में दिखीं लेकिन उन्हें 'आशिकी' जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अनु झुग्गी-झोपड़ी में जाकर बच्चों गरीब बच्चों को फ्री में योगा सिखाती हैं। 21 साल की उम्र में मिला ब्रेक अनु अग्रवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही अनु को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में पहला ब्रेक दिया था। महज 21 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अनु ने इस फिल्म से ऑडियंस में खूब वाहवाही बटोरी और वो रातोंरात स्टार बन गईं। बाद में वो ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में दिखीं लेकिन कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अनु तमिल फिल्म ‘थिरुदा-थिरुदा’ और शॉर्ट फिल्म ‘द क्लाउड डोर’ में भी काम किया है। साथ ही वो कुछ दिन एमटीवी वीजे भी रही हैं। 29 दिन कोमा में रह...

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया बनेंगे रणबीर के माता-पिता

डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर शनिवार को नोएडा पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन की इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्टार कास्ट में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया को भी शामिल किया गया है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया एक्टर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स फिल्म की शूटिंग को स्पेन में एक शेड्यूल से शुरू करना चाहते थे। लेकिन कोविड के चलते मेकर्स को देश में ही शूटिंग शुरू करनी पड़ी। अर्जुन ने अपने पिता को इस रोल के लिए मनाया सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी आदमी हैं। फिल्म के राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति ही इस किरदार को निभाए। मेकर्स ने बोनी कपूर से जब इस बारे में बात की थी तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद लव रंजन ने अर्जुन कपूर को उन्हें मनाने के लिए कहा था। अर्जुन के अलावा अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी अपने पिता को इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए मनाया। आखिरकार बोनी कपूर इसके लिए राजी हुए। फिलहाल बोनी कपूर इस समय हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं और सोमवार ...

अर्जुन रामपाल की बहन कोमल को NCB ने दोबारा समन भेजा, प्रतिबंधित दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का है आरोप

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल को दोबारा समन भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सप्ताह भी जांच एजेंसी ने कोमल को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन तब वे NCB के सामने पेश नहीं हो सकी थीं। उनके वकील ने एजेंसी को उनकी असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया था। पिछली बार कब भेजा गया था कोमल को समन कोमल को पिछली बार समन उनके भाई अर्जुन रामपाल और उनकी साउथ अफ्रीकन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से ड्रग्स मामले में हुई पूछताछ के बाद भेजा गया था। जांच एजेंसी इस मामले में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई गिसियालोस डेमेट्रिएड्स को अरेस्ट कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 1994 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं कोमल रामपाल पूर्व एयरहोस्टेस और स्पा कंसल्टेंट हैं। कोमल पर फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का आरोप NCB को अर्जुन रामपाल के घर से प्रतिबंधित दवाएं मिली थी। जिसे लेकर उन्होंने जांच एजेंसी के सामने एक बैक डेट प्रिस्क्रिप्शन पेश किया था। इस पर्चे को अभिनेता की बहन कोमल के कहने पर दिल्ली के एक डॉक्टर ने तैयार किया था। NCB ने उस ...

पॉलिटिकल ड्रामा 'तांडव' और 'द व्हाइट टाइगर' समेत, जनवरी में रिलीज हो रही हैं ये सीरीज और फिल्में

नए साल की शुरुआत के साथ ही मनोरंजन के दीवानों के लिए इस महीने कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपना ऑरिजनल कंटेंट लेकर आ रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों की फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं। आइए जानें कौन सी फिल्में और सीरीज जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार हैं- तांडव प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज डेट- 15 जनवरी 2021 कास्ट- सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया, कृतिका कामरा, गौहर खान, सुनील ग्रोवर, डिनो मोरिया, सारा जेन डायस, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, अनूप सोनी। अली अब्बास जफर की अपकमिंग वेब सीरीज तांडव इस महीने 15 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं। फिल्म में राजनीति के गहरे रहस्यों से पर्दा उठाते हुए कई अलग और दमदार किरदारों की कहानी दिखाई जाएगी। तांडव के पहले सीजन को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा जिसमें कुल 9 एपिसोड हैं। वांदा विजन प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज डेट- 15 जनवरी 2021 कास्ट- एलिजाबेथ ओलसन, पॉल बटाली। साल 2019 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म एवे...

राखी सावंत के भाई राकेश का खुलासा- पेट के कैंसर से जूझ रहीं हैं मां जया, कुछ ही दिन में होनी है सर्जरी

राखी इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। फैमिली वीक के दौरान उनकी मां जया से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। जिसमें यह पता चला था कि वे हॉस्पिटल में हैं। अब राखी के भाई राकेश ने यह खुलासा किया है कि उनकी मां को पेट में ट्यूमर है और आने वाले दिनों में उनकी बड़ी सर्जरी होने वाली है। राखी, अपनी मां को हॉस्पिटल में देखकर फूट-फूट कर रोने लगी थीं, उन्होंने कहा भी था कि मां तू जल्दी ठीक हो जा। फैमिली वीक में राखी ने की थी मां से बात राखी ने फैमिली वीक के दौरान कहा था कि वे इस बात को लेकर श्योर हैं कि उनसे मिलने कोई नहीं आएगा क्योंकि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है और उनके कथित पति पब्लिकली अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते। इसके बाद बिग बॉस ने राखी को सरप्राइज देते हुए उनकी मां से वीडियो कॉल पर बात करवाई थी। राखी को बिग बॉस-14 से उम्मीद:राखी सावंत ने कहा- मुझसे गलती हुई और मैं बैंकरप्ट हो गई, सोहेल खान ने की मदद पति से मिलने को बेकरार हैं राखी राखी के भाई ने कहा- मुझे लगता है कि अभी उसके लिए सबसे जरूरी है कि वह अपने पति से मिले। राखी सिर्फ अपने पति को एक बार देखना चाहती है और वह उसके लिए प्रार्थना...

दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला समेत 3 अरेस्ट, NCB ने 200 किलो गांजा जब्त किया

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला, उनकी बहन शाहिस्ता और ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कुल 200 किलो गांजा बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB ने बताया, 'NCB ने बांद्रा वेस्ट में एक कूरियर में गांजा जब्त किया। इसके बाद खार वेस्ट स्थित ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी के घर से बड़ी मात्रा में गांजे की जब्ती हुई। सजनानी के खुलासे के बाद राहिला फर्नीचरवाला के पास से गांजा बड और उनकी बहन शाहिस्ता के पास से भी गांजा जब्त किया।' सजानानी ने पैक कराया था प्रतिबंधित ड्रग्स रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित ड्रग्स करण सजनानी ने पैक कराया था, जिसे वह मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस पर अपने क्लाइंट्स के पास भेजने वाला था। उसके तार सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े हैं और वह अनुज केसवानी का सप्लायर रहा है, जिसे जांच NCB पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बॉलीवुड में ड्रग्स केस की जांच लगातार जारी सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फंदे से लटके मिले ...

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS