Skip to main content

रियलमी ने भारत में टीवी उत्पादन शुरू किया

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मेक इन इंडिया पहल के तहत स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने बुधवार को कहा कि इसने ग्रेटर नोएडा में स्थित अपनी इकाई में 100 प्रतिशत तक टीवी का उत्पादन शुरू कर दिया है।

रियलमी ने अपने किफायती स्मार्ट टीवी के लिए मई में सरफेस-माउंट टेक्नोलॉजी (एसएमटी) उत्पादन का शुभारंभ किया और साथ ही देश में लॉकडाउन के बाद ग्राहकों की मांग में होने वाली वृद्धि को पूरा करने के लिए आठ नए एसएमटी लाइनों में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इस निवेश का तात्पर्य उत्पादन के सभी तरीकों से था, जिसमें टेलीविजन के लिए बुनियादी चीजों से लेकर उत्पादन की इकाई को स्थापित करना और एसएमटी सभी चीजें शामिल रहीं।

रियलमी इंडिया के सीईओ और उपाध्यक्ष माधव सेठ ने आईएएनएस को बताया, रियलमी स्मार्ट टीवी के लिए हमारी प्रतिबद्धता हमारे फोन के समान है, जिसे भारत में 100 फीसदी स्थानीय रूप से निर्मित किया जाता है। यह देश में और उत्पादन करने और लॉकडाउन के बाद आर्थिक विकास में अधिक योगदान देने की हमारी वचनबद्धता है।

उन्होंने आगे कहा, रियलमी देश में, देश के लिए विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने में यकीन रखती है।

रियलमी स्मार्ट टीवी दो आकार में उपलब्ध है - 32 इंच का मॉडल जिसकी कीमत 12,999 रुपये है और 43-इंच वेरिएंट जिसकी कीमत 21,999 रुपये है।

कंपनी की योजना जल्द ही 55 इंच के टीवी को लॉन्च करने की है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reality launches TV production in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hM8sz6

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS