Skip to main content

सोनू सूद  को उनके जन्मदिन पर सम्मानित करने के लिए इजराइल के फैंस ने किया 'सोनू सूद फिल्म महोत्सव' का आयोजन

सोनू सूद आज देश के हीरो के रूप में सामने आए हैं। जिस तरह से उन्होंने कोरोना वायरस के चलते माइग्रेंट्स की मदद की है। उन्हें घर पहुंचाया है उनके लिए बसें चलवाई हैं, उन्हें राशन पानी मुहैया कराया है वह समूचे देश के चहेते बस गए हैं। हाल ही में उन्होंने इजराइल में फंसे इंडियंस को देश वापस लाने में मदद की।

यूं तो सोनू सूद अक्सर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वे एक हीरो साबित हुए हैं। सोनू सूद का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर इजरायल में उनके फैंस ने 'सोनू सूद फिल्म महोत्सव' का आयोजन किया है। इस आयोजन के तहत इजरायल का एक प्रतिष्ठित चैनल पूरे दिन सोनू सूद कि हिट फिल्मों को प्रीमियर करेगा।

सोनू सूद ने 6 भाषाओं में 60 से भी ज्यादा फिल्में की है। जब इस आयोजन के बारे में सोनू सूद को पता चला तो अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि "मुझे यह जानकर बेहद खुशी है कि मेरे जन्मदिन को और खास बनाने के लिए इजरायल में मेरे फैंस यह आयोजन कर रहे हैं। मैं बहुत खुशनसीब मानता हूं खुद को कि सिर्फ इंडिया में ही नहीं लेकिन इंडिया के बाहर भी मुझे मेरे फैंस से बहुत प्यार मिला है।"

फिल्मी करियर की बात की जाए तो सोनू सूद ने सिम्बा, हैप्पी न्यू ईयर, दबंग, कुंग फू योगा सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है। अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन के साथ भी उन्होंने कुंग फू योगा फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fans of Israel organized 'Sonu Sood Film Festival' to honor Sonu Sood on his birthday.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xbs3Rr

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS