Skip to main content

एसआईटी से जांच करवाने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची एक एनजीओ, सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- सुशांत की हत्या हुई है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित एसआईटी से कराने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई है। यह दिल्ली की एनजीओ 'लेट्स टॉक' की प्रमुख कंचन राय की ओर से भेजी गई है। याचिका में आरुषि तलवार जैसी कई आपराधिक घटनाओं का हवाले दिया गया और सुशांत की कथित आत्महत्या और रिया चक्रवर्ती की भूमिका को सवालों के घेरे में रखा गया है। याचिका में कई अनसुलझे पहलुओं पर स्थिति साफ होने की बात कही गई है।

वकील विकास सिंह दायर करेंगे कैविएट
सुशांत मामले में कथित अभियुक्त रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे इतर सुशांत के पिता की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह भी कैविएट दाखिल करेंगे। विकास सिंह के मुताबिक, वो याचिका में उठाए गए हर सवाल का जवाब कोर्ट में देंगे ताकि सुशांत के लिए इंसाफ की कानूनी लड़ाई में असली अभियुक्त तक कानून का हाथ पहुंच सके।

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- सुशांत की हत्या हुई है
इसी मामले में भाजपा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। भाजपा सांसद ने ट्वीट में बताया कि आखिर उन्हें क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है। ट्वीट में उन्होंने एक डॉक्यूमेंट शेयर किया है। इसमें सुशांत के गले पर निशान की लोकेशन है । इसमें कहा गया है कि सुशांत के गले पर मिले निशान आत्महत्या की तरफ इशारा नहीं करते।

स्वामी ने जो डॉक्यूमेंट शेयर किया है उसमें सुशांत से जुड़े कुल 26 बिंदुओं पर बात की गई है। उनका दावा है कि इनमें से मात्र दो आत्महत्या की थ्योरी को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा सभी 24 बिंदुओं का इशारा हत्या की थ्योरी की ओर है।

सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट ...

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ीं यह खबरें भी पढ़ सकते हैं....

सुशांत सुसाइड केस:मुंबई क्राइम ब्रांच से जानकारी ले रही बिहार पुलिस, बहन के साथ सुशांत के फ्लैट पर भी जाएगी; रिया की गिरफ्तारी हो सकती

सुशांत की मौत में ट्विस्ट:क्या गिरफ्तारी के डर से घर से गायब हुईं रिया चक्रवर्ती; बहन के साथ सुशांत के फ्लैट पर जांच के लिए बिहार पुलिस जाएगी

सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

पटना:सुशांत के भाई ने कहा- गिरफ्तार कर रिया से पूछताछ करे पुलिस, सच आ जाएगा सामने



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X9dtd4

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS