Skip to main content

सऊदी अरामको को पछाड़ ऐप्पल बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

सैन फ्रांसिस्को, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महामारी के बावजूद साल की शुरूआत में बेहतर नतीजे के साथ आने के बाद टेक जाएंट-ऐप्पल अब सऊदी अरब की तेल कम्पनी- साउदी अरामको पछाड़ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी की सूची में पहले पायदान पर है, जिसकी बाजार पूंजी 184,000 करोड़ डॉलर है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेहतर कारोबार के साथ ऐप्पल के शेयरों में शुक्रवार तक 10.47 फीसदी उछाल आया है और इसी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी को पीछे करते हुए ऐप्पल सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

सऊदी अरामको की बाजार पूंजी फिलहाल 176,000 करोड़ डॉलर है।

महामारी के चलते ऐप्पल की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई थी और इसके चलते आईफोन निर्माण कंपनी को दुनियाभर में अपने सारे रिटेल स्टोर्स भी बंद रखने पड़े लेकिन इन सबके बावजूद कंपनी के शेयरों में इस साल 44 फीसदी तक की बढ़त रही।

ऐप्पल ने अपने वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में 59.70 अरब डॉलर का कारोबार किया है जो पिछले साल की तिमाही से 11 फीसदी ज्यादा है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Apple beats world's most valuable company over Saudi Aramco
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2XfUqy1

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS