Skip to main content

आईफोन 12 के लिए एलजी डिस्प्ले करेगी ओएलईडी स्क्रीन की आपूर्ति

सैन फ्रांसिस्को, 29 जुलाई (आईएएनएस)। एलजी डिस्प्ले की तरफ से 6.1 इंच के आईफोन 12 के लिए लगभग दो करोड़ ओएलईडी डिस्प्ले की आपूर्ति कराए जाने की बात कही जा रही है। आईफोन के इस सीरीज को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाना है।

एप्पल 5.4 इंच, 6.1 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच स्क्रीन साइज के साथ आईफोन 12 के चार मॉडल लान्च करेगी, इन सभी को ओएलईडी डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

निक्केई एशियन रिव्यू के मुताबिक, इस बार एलजी डिस्प्ले का योगदान पिछले वर्ष की तुलना में पांच गुना ज्यादा है और एप्पल का मानना है कि इससे साल की दूसरी छमाही में इसके वित्त में काफी सुधार होगा।

इस बीच सैमसंग ओएलईडी डिस्प्ले के अधिकांश हिस्से की आपूर्ति एप्पल को इसके आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन के लिए करेगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 के 5.4 इंच के मॉडल के लिए कंपनी तीन से साढ़े तीन करोड़ डिस्प्ले की आपूर्ति करेगी और इसी के साथ 6.1 इंच और 6.7 इंच के मॉडल के लिए डेढ़ से दो करोड़ इकाइयों की आपूर्ति की जाएगी।

सैमसंग साल 2017 से एप्पल के लिए ओएलईडी की आपूर्ति कर रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
LG Display will supply OLED screen for iPhone 12
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Dd7XPF

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS