Skip to main content

टीम ने सेट पर मनाया सोनू सूद का जन्मदिन, अभिनेता ने प्रवासी रोजगार ऐप को शुरू करने के पीछे का कारण बताया

कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' लगभग 4 महीने बाद टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से हो रही है। इस शो के पहले गेस्ट सोनू सूद होंगे, जो कि मुश्किल वक्त में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे हैं। साथ ही अपने अन्य अच्छे कामों की वजह से भी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

सोनू ने न सिर्फ मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की, बल्कि उनकी आवश्यक जरूरतों के लिए उनकी आर्थिक सहायता भी की। हाल ही में उन्होंने प्रवासी रोजगार ऐप भी लॉन्च किया है और कपिल के शो में उन्होंने इसे शुरू करने के पीछे का विचार भी बताया। साथ ही उन्होंने इससे जुड़े कुछ किस्से भी सुनाए।

'इस ऐप को तैयार करने में हमें 2-3 महीने लग गए'

शो के दौरान जब कपिल ने सोनू से नए ऐप के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कहा, 'मजदूरों के लिए यात्रा का इंतजाम करने के दौरान मैंने उनसे पूछा था कि वो वापस कब लौटेंगे या फिर वो वापस लौटेंगे भी या नहीं। इस पर मुझे सभी से एक जैसा जवाब मिलता था कि यदि उन्हें काम मिला तो वो लौट आएंगे, नहीं तो वो अपने शहर में ही कुछ काम ढूंढ लेंगे। इससे मैं सोच में पड़ गया।'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं खुद इंजीनियरिंग का विद्यार्थी रह चुका हूं और इसलिए मैंने अपनी टीम के साथ इस बात पर काम शुरू किया कि इन मजदूरों को ऐप के जरिए कैसे काम मिल सकता है। इस ऐप को तैयार करने में हमें 2-3 महीने लग गए। इस ऐप पर किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी कुशलता संवार सकता है और किसी दूसरे राज्य में जाकर अपने लायक काम हासिल कर सकता है। जब तक यह एपिसोड प्रसारित होगा, तब तक इस ऐप के जरिए 1 से 1.5 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका होगा।'

'जिन निर्देशकों के साथ काम किया है वो मेरे लिखने के शौक से वाकिफ हैं'

बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही सोनू सूद अच्छे डायलॉग भी लिख भी लेते हैं। फिल्म 'दबंग' का फेमस डायलॉग 'हम तुममें इतने छेद करेंगे' सोनू ने ही लिखा है। इस बारे में सोनू ने बताते हुए कहा, 'मुझे याद है हम लोग फिल्मालय में शूटिंग कर रहे थे और 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने के बाद वो हमारा पहला दिन था। मेरी डायलॉग लिखने में दिलचस्पी रहती है और मैंने जिन निर्देशकों के साथ काम किया है वो मेरे लिखने के शौक से वाकिफ हैं।'

'अभिनव कश्यप और मैं अच्छे दोस्त हैं और हम लोग लेखन में काफी प्रयोग करते रहते हैं। इसी दौरान इस डायलॉग का आइडिया आया, जिसके बाद अभिनव और मैंने मिलकर इसे तैयार कर लिया और इस तरह 'हम तुम में इतने छेद करेंगे...' डायलॉग बन गया। जब सलमान भाई ने इसे सुना तो उन्होंने अभिनव से कहा, 'यह डायलॉग बड़ा कमाल है लेकिन भूलना मत किसने लिखा है।'

'सोनू के डायलॉग से इम्प्रेस हुए सलमान खान'

सोनू ने आगे बताया, ''मुझे याद है हमारी शूटिंग चल रही थी और सलमान भाई और मैं एक साथ कार में सफर कर रहे थे। सलमान भाई ने ऐसे ही मुझसे पूछा, 'सोनू तू लंबा बड़ा है, तू कंफर्टेबल है ना?' मैंने कहा, 'कानून के हाथ और सोनू सूद की लात दोनों बहुत लंबी है भैया।' सलमान इस डायलॉग से इतने इम्प्रेस हुए कि हमने अगले ही दिन इसे लेकर शूटिंग की और इसे फिल्म में छेदी सिंह के डायलॉग में शामिल कर लिया- 'कानून के हाथ और छेदी सिंह की लात, दोनों बहुत लंबी है भैया।"

सेट पर मनाया सोनू का जन्मदिन

इस शो में सभी कास्ट और क्रू ने एक एनजीओ के मेहमानों के साथ मिलकर सेट पर सोनू सूद का जन्मदिन (30 जुलाई) मनाया और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के लिए सोनू की ओर से किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Team celebrates Sonu Sood's birthday on set, actor reveals reason behind launching Overseas Employment App


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hNqL6W

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS