Skip to main content

मराठी अभिनेता मयूरी देशमुख के पति और मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड, पुलिस ने कही डिप्रेशन में होने की बात

मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति और मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने बुधवार को नांदेड़ में अपने घर में कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर जब अभिनेता के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका मिला।

डिप्रेशन में थे अभिनेता आशुतोष भाकरे
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनंतक ने बताया, 'यह खबर हमें बुधवार दोपहर 1.30 मिनट के आसपास मिली थी। हमने प्रक्रिया के तहत फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट फाइल किया है। हमने आशुतोष के पिता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया है और उन्होंने इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया। हमने परिवार में किसी और से बात नहीं की क्योंकि वे अभी सदमे में हैं।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से डिप्रेशन में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरने से पहले आशुतोष ने एक वीडियो शेयर किया था
हाल ही में आशुतोष ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है?

मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर
आशुतोष के निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं। फिल्म '31 दिवस' में मयूरी के को-स्टार रहे शशांक केटकर ने कहा, मैं आशुतोष से कई बार मिल चुका हूं और उन्हें काफी पसंद करता था। यकीन करना मुश्किल है कि उनके जैसा इंसान ऐसा खतरनाक कदम उठा सकता है। पता नहीं किन परिस्थितियों से मजबूर होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। ईश्वर मयूरी और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

साल 2016 में मयूरी से की थी शादी
आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी। मयूरी मराठी की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। मयूरी टीवी शो 'खुलता काली खुलेना' से सुर्खियों में आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मयूरी और आशुतोष ने साल 2016 में शादी की थी। आशुतोष ने दो मराठी फिल्मों में काम भी किया था-फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BIgk5x

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS