Skip to main content

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया डोनेशन

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर मुसीबत में फंसे लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका और निक ने असम में आई बाढ़ के लिए काम कर रहीं संस्थाओं को डोनेशन दिया है। दोनों ने अपने फैन्स से भी अपील की है कि वे भी हरसंभव मदद करें। भारत पहले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण संकट में फंसा हुआ है। और अब बिहार के बाद असम भी बाढ़ की चपेट में है।

ट्वीट पर शेयर की जानकारी

प्रियंका ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा-"हम सभी अभी महामारी से जूझ रहे हैं। असम बाढ़ से तबाह हो गया है। लाखों लोगों का जीवन संकट में है। लोगों की जान, जमीन और संपत्ति सब कुछ नष्ट हो रहा है। तेजी से बढ़ते जल स्तर ने दुनिया के बेहतरीन वन्यजीव अभयारण्यों में से एक काजीरंगा नेशनल पार्क को भी डुबो दिया है।

वे आगे लिखती हैं- उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। मैं कुछ भरोसेमंद संगठनों की डीटेल शेयर कर रही हूं जो असम में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। निक और मैंने इन्हें डोनेशन दिया है। आप सब भी उनकी मदद करें ताकि वे ज़रूरतमंदों को जरूरी चीजें पहुंचाते रहें।

##

असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रियंका

प्रियंका असम की टूरिज्म ब्रांड एम्बेसडर हैं। 2016 में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद वे राज्य के कई कैम्पेन्स का हिस्सा रहीं। वहीं बात अगर प्रियंका के वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने अमेजन स्टूडियो के साथ दो साल का मल्टीमिलियन फर्स्ट-लुक टीवी डील साइन है। इसके अलावा दो नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन 'वी कैन बी हीरोज' और 'द व्हाइट टाइगर' भी रिलीज के इंतजार में हैं। पीसी मिंडी केलिंग के साथ वेडिंग कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में भी काम कर रही हैं। इनके अलावा कीनू रीव्स 'द मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chopra-Nick Jonas extended help and donate to flood-hit Assam


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30PnlKf

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS