Skip to main content

क्या नमक के सेवन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप

नमक salt को भोजन के स्वाद का राजा कहा जाता है। भोजन में नमक सबसे महत्त्वपूर्ण घटक होता है। नमक शरीर के लिए जरूरी तत्व है। इसलिए हमें सेवन के लिए नमक का चयन करते समय ध्यान रखना चाहिए कि कौन-सा नमक हमारी सेहत के लिए अच्छा और फायदेमंद है। सोडियम और क्लाराइड से प्रचुर नमक हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आएये जानते हैं नमक के सेवन के से जुड़े कुछ खास तथ्यों के बारे में।

ज्यादा नमक खाने के ये हैं नुकसान, एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए आइए जानते हैं

नमक के प्रकार- Types of salt
सादा नमक।
सेंधा नमक या रॉक सॉल्ट।
समुद्री नमक ।
काला नमक।

LATEST RESEARCH : ज्यादा नमक खाने से कमजोर होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

नमक के सेवन के जुड़ें कुछ खास तथ्य-
हर प्रकार का नमक हमारी सेहत के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद होता है। नमक की मात्रा, नमक को बनाने का तरीका, नमक का प्रकार ये सब हमारी सेहत के लिए महत्तवपूर्ण होते हैं।

सादा नमक - इस नमक में सोडियम की मात्रा सबसे अधिक होती है। इस नमक के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसका सेवन सीमीत मात्रा में करना चाहिए, ज्यादा सेवन से हड्डियां कमजोर व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।

सेंधा नमक - सेंधा नमक की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की गर्मी को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन व भूख में सुधार होता है । इसक सेवन से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। सेंधा नमक पेट में एसिड के उत्पादन को कम करता है और इस तरह सीने की जलन को रोकता है।

समुद्री नमक- इस नमक के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसके सेवन से पाचन ठीक व वजन नियंत्रित रहता है। ये बल्ड शुगर को नियंत्रित रखता है। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम बेहतर रहता है।

काला नमक- काला नमक आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है। पेट में दर्द या मरोड़ से राहत पाने के लिए काला नमक औरर अजवायन का सेवन करने से फायदा मिलता है। काला नमक जोड़ो में दर्द या अकड़न की समस्या से राहत दिलाता है। काला नमक हमारी पाचन शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31CQut8

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS