Skip to main content

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मास्क न पहनने पर 50 डॉलर जुर्माना

न्यूयॉर्क, 31 अक्टूबर (आईएएनएस) अधिकारी सोमवार से न्यूयॉर्क शहर के तीन हवाई अड्डों पर मास्क पहनने से इनकार करने वालों पर 50 डॉलर का जुर्माना लगाना शुरू कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह नियम जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल, लगुआर्डिया और नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स के साथ-साथ मैनहट्टन को न्यू जर्सी से जोड़ने वाली ट्रेनों और मिडटाउन और वाशिंगटन हाइट्स में पोर्ट अथॉरिटी के बस टर्मिनलों पर लागू होगा।

पोर्ट अथॉरिटी के कार्यकारी निदेशक रिक कॉटन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, व्यक्तियों द्वारा मास्क न पहनने पर 50 डॉलर जुर्माना लगाया जाएगा, हम मास्क पहनने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

इस कदम का उद्देश्य न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में गवर्नर संबंधी कार्यकारी आदेशों को पालन करवाना है। वहीं शहर में कोविड -19 संक्रमण की दर में मामूली 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो के अनुसार, यह बेंचमार्क, व्यापार बंद होने और समारोहों पर अधिक प्रतिबंध को बढ़ावा दे सकता है।

एमएनएस/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
$ 50 fine for not wearing mask at New York Airport
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HHEzE0

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS