Skip to main content

भारत में 3 महीने में कोरोना के सबसे कम 36 हजार मामले दर्ज

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 36,470 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या देश में 79,46,429 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पिछले तीन महीनों में कोविड-19 मामलों की ये सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है।

सोमवार को कुल 45,148 मामले दर्ज किए गए थे।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 488 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,19,502 हो गई है। कुल मामलों में से फिलहाल 6,25,857 लोग वायरस के सक्रिय मरीज हैं और 72,01,070 मरीजों को अब तक इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में वायरस से रिकवरी रेट 90.23 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 16,48,665 मामले दर्ज हो चुके हैं और 43,348 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद स्थान है आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 9,58,116 सैंपल की जांच की गई, इसके साथ ही नमूनों की जांच की कुल संख्या 10,44,20,894 हो गई।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona recorded the lowest 36 thousand cases in 3 months in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31KpiJf

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS