Skip to main content

तेलंगाना में कोविड मामलों में फिर वृद्धि, 1,481 नए मामले दर्ज

हैदराबाद, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 1,481 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 2,34,152 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।

पिछले कुछ दिनों से एक हजार से कम मामले सामने आने के बाद, परीक्षण की संख्या बढ़ाई गई, जिसके बाद यहां मामलों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से चार मौतें हुई, जिसके बाद राज्य में कुल मौतों की संख्या 1,319 हो गई। राज्य में राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत के मुकाबले मृत्यु दर 0.56 प्रतिशत है।

सबसे ज्यादा मामले ग्रेटर हैदराबाद में सामने आए। वहां पिछले 24 घंटों में 279 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी (138), रंगारेड्डी (111), खम्मम (82) का स्थान है।

राज्य में एक दिन में 1,451 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 91.78 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 90.7 प्रतिशत है।

सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,916 है, जिनमें से 14,883 घर पर आइसोलेशन में हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान, 40,081 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिसके बाद जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 41,55,597 हो गई है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid cases rise again in Telangana, 1,481 new cases registered
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TwbSfo

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS