Skip to main content

दुनिया में कोविड-19 मामलों की संख्या 4.39 करोड़ हुई : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनिया में कोविड मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4.39 करोड़ हो गई है, जबकि मौतों की संख्या साढ़े 11 लाख से अधिक हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के अनुसार, बुधवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 4,39,07,193 थी, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 11,66,193 था।

अमेरिका 87,77,038 मामलों और 2,26,691 मौतों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। 79,46,429 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,19,502 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 54,39,641 मामलों के साथ ब्राजील तीसरे स्थान पर है लेकिन मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर है, यहां अब तक 1,57,946 मौतें हो चुकी हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों वाले अन्य शीर्ष देशों में रूस (15,37,142), फ्रांस (12,44,242), स्पेन (11,16,738), अर्जेंटीना (11,16,609), कोलंबिया (10,33,218), यूके (9,20,664), मैक्सिको ( 9,20,664), पेरू (8,90,574), दक्षिण अफ्रीका (7,17,851), ईरान (5,81,824), इटली (5,64,778), चिली (5,03,598), जर्मनी (4,63,419) और इराक (4,59,908) हैं।

10 हजार से ज्यादा मृत्यु संख्या वाले देशों में मेक्सिको (89,814), यूके (45,455), इटली (37,700), फ्रांस (35,582), स्पेन (35,298), पेरू (34,197), ईरान (33,299), कोलम्बिया (30,565), अर्जेंटीना (29,730), रूस (26,409), दक्षिण अफ्रीका (19,053), चिली (14,026), इंडोनेशिया (13,512), इक्वाडोर (12,588), बेल्जियम (10,899), इराक (10,524), जर्मनी (10,121) और कनाडा (10,052) हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases in the world amounted to 4.39 million: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ju4H1S

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS