Skip to main content

कोलावेरी डी के 8 साल बाद फिर सिंगिंग करेंगे धनुष, एआर रहमान बना रहे हैं अतरंगी रे का म्यूजिक

साल 2012 का सुपरहिट सॉन्ग कोलावेरी डी तो याद ही होगा। यह गाना उस वक्त जबरदस्त वायरल हुआ था, जब वायरल शब्द भी इतना कॉमन नहीं था। इस गाने के सिंगर धनुष अब फिर से माइक थामने वाले हैं। अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म अतरंगी रे में धनुष का यह कमाल होने जा रहा है, जिसका म्यूजिक एआर रहमान तैयार कर रहे हैं।

वैलेंटाईन डे पर हो सकती है रिलीज​​​​​​​
धनुष ने इंस्टाग्राम पर रहमान के साथ ली हुई एक सेल्फी शेयर की है। जो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में क्लिक की गई है। अतरंगी रे का डायरेक्शन आनंद एल राय करने वाले हैं। फिल्म में धनुष के अलावा अक्षय कुमार और सारा अली खान भी होंगी। इस लव स्टोरी को हिमांशु शर्मा ने लिखा है और यह ये 2021 में वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज हो सकती है।

दिसंबर तक पूरी होगी शूटिंग
अतरंगी रे का एक शेड्यूल इसी महीने पूरा हुआ है। 20 का एक और शेड्यूल मदुरै में होगा, जिसे दिसंबर तक पूरा किया जाना है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म का दिल्ली और मुंबई शेड्यूल भी शूट होना है। आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इसके पहले दोनों 2013 में रांझणा में काम कर चुके हैं।

बात अगर कोलावेरी डी की करें तो यह धनुष की फिल्म 3 का गाना है। जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्रन ने बनाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanush to sing again after 8 years of Kolaveri Di in Atrangi Re


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oPoNrk

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS