Skip to main content

अमेरिका में एक दिन में सबसे अधिक कोविड के मामले दर्ज

वाशिगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। यहां 24 घंटों में कुल 81,599 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के हवाले से अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि गुरुवार को एक हफ्ते में तीसरी बार दैनिक मामले 80,000 से अधिक दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में गुरुवार को कुल 81,599 नए मामले सामने आए।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम अमेरिका के 41 राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों में 10 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि हुई है।

बुधवार को अमेरिका में कोविड-19 से 1,060 लोगों ने जान गंवाई। प्रति दिन औसतन लगभग 800 लोग इस बीमारी से मारे जा रहे हैं।

नए आंकड़े अने के बाद, देश में संक्रमण की कुल संख्या और मौत का आंकड़ा क्रमश: 8,943,577 और 228,636 था।

फिलहाल अमेरिका में कोविड-19 के 45,000 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।

अमेरिका के मध्य पश्चिम (मिडवेस्ट) इलाके में, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कान्सास में वायरस के सबसे अधिक मरीज आईसीयू में देखे गए। राज्य में कोविड-19 से 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक एंथनी फौची ने बुधवार को कहा कि वो मास्क पहनने के कानून का समर्थन करते हैं, क्योंकि ढंड लगातार बढ़ती जा रही है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
America recorded the highest number of cases of Kovid in one day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jHVtyY

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS