Skip to main content

फ्रांस में 1 दिन में कोरोना के 49215 नए मामले सामने आए

पेरिस, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस में कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन के पहले दिन कोरोनो संक्रमण के 49,215 नए मामले सामने आए हैं। लोक स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों ने यह दर्शाया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को जारी अंकड़ों ने दर्शाया कि महामारी के फैलने के बाद से कुल मामलों की संख्या 1,331,984 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 256 और लोगों की जान चली गई, जिससे कोरोना की वजह से मरने वालों की संख्या 36,565 हो गई।

कोरोना के करीब 22,153 लोग वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें 3,368 इन्टेन्सिव केयर में हैं।

फ्रांस ने गुरुवार आधी रात से दूसरा राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू किया। लोग केवल काम, स्वास्थ्य आपातकाल, आवश्यक पारिवारिक जरूरतों या घर के पास थोड़े समय के व्यायाम के लिए बाहर जा सकते हैं। बार, कैफे, जिम और रेस्तरां सहित गैर-आवश्यक दुकानें बंद हैं।

सरकार को उम्मीद है कि एक महीने के लॉकडाउन से कोविड-19 संक्रमणों की दैनिक संख्या 5,000 में कटौती करने में मदद मिलेगी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना था कि नए प्रतिबंधों के लाभदायक साबित होने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
49215 new cases of corona reported in France in 1 day
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35N43rm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS