Skip to main content

कोविड की दूसरी लहर के बीच फ्रांस में शुक्रवार से दोबारा लॉकडाउन

पेरिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार की शाम को घोषणा की कि कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के कारण देश में शुक्रवार से देशव्यापी लॉकडाउन शुरू हो जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने बुधवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि वायरस तेजी से फैल रहा है। हमारे सभी पड़ोसियों की तरह हम भी महामारी की दूसरी लहर झेल रहे हैं, जो निस्संदेह पहले की तुलना में ज्यादा मुश्किल और घातक होगी।

वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रपति ने देश में फिर से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इससे पहले मार्च के मध्य में भी यहां लॉकडाउन किया गया था। लॉकडाउन के दौरान केवल काम पर जाने, स्वास्थ्य सेवाएं लेने, खरीददारी करने जाने की ही अनुमति होगी।

विश्वविद्यालय, पुस्तकालय, बार, कैफे, रेस्तरां, जिम, सार्वजनिक समारोहों पर बंदिशें लगाई जाएंगी। हालांकि पहले लॉकडाउन के विपरीत इस बार नर्सरी, प्राइमरी और मिडिल स्कूल खुले रहेंगे। वहीं नए लॉकडाउन के लिए उपायों के लिए विस्तार से घोषणा गुरुवार को सरकार द्वारा की जाएगी।

यह लॉकडाउन गुरुवार की आधी रात से शुरू होकर कम से कम दिसंबर तक रहेगा। फ्रांस ने बुधवार को 36,437 नए मामले दर्ज किए, जो इसके एक दिन पहले की संख्या से 3,020 ज्यादा हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 12,35,132 और मौतों की संख्या 35,785 तक पहुंच चुकी है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Lockdown again in France amid second wave of Kovid
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3oCoaBm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS