Skip to main content

मेलबर्न में फिर से खुले बार, रेस्तरां

मेलबर्न, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के लोगों ने कोविड-19 लॉकडाउन प्रतिबंध हटाए जाने के बाद लगभग चार महीनों में पहली बार बार रेस्तरां को फिर से खोलने का स्वागत किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में सोमवार और मंगलवार को कोई नया संक्रमण या मौत दर्ज नहीं की गई, जिससे अधिकारियों के पास संक्रमण की दूसरी लहर घोषित न करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। यहां अगस्त की शुरूआत में 700 से अधिक दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे थे।

कई लोग प्रतिबंध हटते ही अपने पसंदीदा बार और खुदरा दुकानों में आधी रात ही पहुंच गए, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली।

नए नियमों के तहत 10 से अधिक लोगों के समूहों को बाहर इकट्ठा होने की अनुमति दी जाएगी। लोगों को अब अपने घरों से बाहर निकलने के लिए कोई कारण भी बताना नहीं पड़ेगा।

हालांकि विक्टोरिया के प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है और लोग सामाजिक दूरी का पालन करते रहें।

एंड्रयूज ने कहा, मैं हर किसी से कहना चाहता हूं कि नियम अभी भी लागू हैं और नियम आपके खिलाफ नहीं हैं, ये आपके लिए हैं। ऐसा इसलिए है कि आप इन चीजों को करना जारी रखें।

लगातार दो दिनों तक बिना किसी मामले के और मौत के बाद, विक्टोरिया राज्य में बुधवार को दो नए संक्रमण पाए गए और दो लोगों की मौत हुई।

विक्टोरिया, महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कोरोनावायरस के 20,342 मामले दर्ज हो चुके हैं।

पूरे ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोविड-19 से 907 मौतें हुई हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reopened bars, restaurants in Melbourne
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eeejNi

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS