Skip to main content

भारत में कोरोना मामलों की संख्या 80 लाख के करीब पहुंची

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में 24 घंटों में कोरोनावायरस के 43,893 नए मामले सामने आने और 508 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 79,90,322 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोरोना के दैनिक मामलों के साथ-साथ मौतों में भी कमी हुई है।

कुल मामलों में से वर्तमान में 6,10,803 मामले सक्रिय हैं, जबकि 72,59,509 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं, 1,20,010 लोग इस बीमारी की वजह से जान गंवा चुके हैं। 26 अक्टूबर को, एक एक दिन में हुई मौतों की संख्या 480 थी, जो हाल के दिनों में सबसे कम थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने दर्शाया कि जहां रिकवरी दर 90.85 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, एक ऐतिहासिक उपलब्धि का संकेत देते हुए भारत ने पिछले पांच सप्ताह में औसत दैनिक नए कोविड-19 मामलों में निरंतर गिरावट दर्ज की है।

ट्वीट के साथ अटैच एक ग्राफ ने 23 सितंबर से 29 सितंबर के बीच 83,232 मामलों के साथ वृद्धि दिखाया जो 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच घटकर 49,909 हो गया।

महाराष्ट्र कुल 16,54,028 मामलों और 43,463 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने मंगलवार को एक ही दिन में 10,66,786 नमूनों के परीक्षण किए, अब तक 10,54,87,680 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases in India reached close to 8 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kBzcUZ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS