Skip to main content

गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन

गांधीनगर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजराती फिल्म स्टार और भाजपा के पूर्व विधायक नरेश कनोडिया का मंगलवार सुबह कोरोनोवायरस से निधन हो गया। वो 77 वर्ष के थे।

कनोडिया 20 अक्टूबर को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए और अहमदाबाद के मेहता हार्ट अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

नरेश कनोडिया का जन्म 20 अगस्त, 1943 को महेसाणा जिले के बेचाराजी तहसील के कानोडा गांव में हुआ था।

उनके बड़े भाई महेश कनोडिया का 25 अक्टूबर को गांधीनगर में 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। महेश कनोडिया भाजपा के पूर्व सांसद थे जबकि नरेश पूर्व विधायक थे।

दो दिन पहले, नरेश के बेटे हितू कनोडिया, जो एक फिल्म अभिनेता और भाजपा विधायक हैं, ने अपने बीमार पिता के लिए प्रार्थना करने के लिए जनता से अपील करते हुए एक ट्विटर पोस्ट साझा किया था।

महेश और नरेश दोनों महेश-नरेश की संगीत जोड़ी के रूप में बहुत लोकप्रिय थे। दोनों ने बेहद गरीबी में अपने संगीत करियर की शुरूआत की, एक गांव से दूसरे गांव जाते हुए स्टेज शो किए। इस पृष्ठभूमि से वे धीरे-धीरे गुजराती फिल्मों को संगीत देने के बड़े मंच पर चले गए और बड़ी सफलता हासिल की।

इसके बाद नरेश अभिनय में उतर गए और कुछ ही समय में एक अभिनेता के रूप में भी सफल हुए और 40 से 50 से अधिक हिट फिल्मों के साथ एक फिल्म स्टार बन गए।

बाद में, दोनों भाइयों ने राजनीति में प्रवेश किया। महेश भाजपा के टिकट पर पाटन निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। वो 1991 से 2009 तक चार बार सांसद चुने गए। नरेश ने 2002 से 2007 तक भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कर्जन से विधायक के रूप में राजनीति में कदम रखा।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gujarati movie star and former BJP MLA Naresh Kanodia dies from Corona
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31MU6sH

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS