Skip to main content

स्पीति घाटी में कोविड-19 से 39 संक्रमित

शिमला, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले की सुदूर स्पीति घाटी में रंग्रिक के 39 निवासियों का कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

वायरस को नियंत्रित करने के लिए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने गांव को सील कर दिया है और बिना इमरजेंसी के गांव के अंदर और बाहर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मेडिकल टीमें संक्रमण के प्राथमिक संपर्क को देखते हुए मुख्य रूप से काजा, स्पीति के मुख्यालय और राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 320 किलोमीटर दूर तक कोविड-19 का टेस्ट कराएगी।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी अजय बनियाल ने फोन पर आईएएनएस को बताया, बड़े क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा उपलब्ध न रहने के बाद भी स्पीति के अधिकांश लोग इस बीमारी के बारे में जानते हैं। वे खेतों में भी काम करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने पर सावधानी बरत रहे हैं।

काजा राज्य का ऐसा पहला क्षेत्र था, जहां पूरे ब्लॉक को सैनिटाइज किया गया।

पूरे स्पीति घाटी में मुख्य रूप से आदिवासियों का बसेरा है। जिले की जलवायु परिस्थितियां ठंडे रेगिस्तान के मुकाबले अधिक कठोर हैं, जहां सर्दियों के दौरान पारा शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के कुल 332 मामले दर्ज किए गए, जिनके साथ संक्रमण की कुल संख्या 21,149 हो गई है। राज्य में 295 मौतों के साथ 2,646 सक्रिय मामले हैं।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
39 infected with Kovid-19 in Spiti Valley
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2J8saZQ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS