Skip to main content

भारत में कोविड के आंकड़े 80 लाख के पार

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 49,881 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले अब 80,40,203 हो गए हैं।

कुल मामलों में से 6,03,687 फिलहाल सक्रिय हैं और 73,15,989 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस से 517 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,20,527 हो गई। 26 अक्टूबर को पिछले कुछ महीनों में सबसे कम 480 मौतें दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 90.99 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.50 फीसदी है।

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा 16,60,766 मामले दर्ज हुए हैं, और यहां 43,554 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,75,760 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद जांच की कुल संख्या बढ़ कर 10,65,63,440 हो गई है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid figures exceed 80 million in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37P2fAT

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS