Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 4.33 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 4.33 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 1,158,880 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 43,438,043 थी, जबकि 1,158,882 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 8,700,053 मामलों और 225,696 मौतों के साथ अमेरिका कोरोना प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

वहीं, 7,909,959 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 119,014 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना के अधिकतम मामलों वाले शीर्ष अन्य 15 देश ब्राजील (5,409,854), रूस (1,520,800), फ्रांस (1,209,651), अर्जेंटीना (1,102,301), स्पेन (1,098,320), कोलंबिया (1,025,052), ब्रिटेन (897,740), मेक्सिको (895,326), ृपेरू (888,715), दक्षिण अफ्रीका (716,759), ईरान (574,856), इटली (542,789), चिली (503,598), इराक (455,398) और जर्मनी (450,258) हैं।

वर्तमान में कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। देश में 157,397 लोग जान गंवा चुके हैं।

वहीं, 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (89,171), ब्रिटेन (45,088), इटली (45,088), फ्रांस (35,052), स्पेन (35,031), पेरू (34,149), ईरान (32,953), कोलंबिया (30,348), अर्जेंटीना (29,301), रूस (26,092), दक्षिण अफ्रीका (19,008), चिली (14,003), इंडोनेशिया (13,411), इक्वाडोर (12,573), बेल्जियम (10,810), इराक (10,671), जर्मनी (10,074) और कनाडा (10,026) हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases worldwide crosses 4.33 crore: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kwCFnP

Comments

Popular posts from this blog

YOGA SESSION: शरीर को फुर्तीला बनाना है तो इस तरह करें योगाभ्‍यास, दूर रहेगी अकड़न-जकड़न

Yoga Session With Savita Yadav : कई लोगों को शरीर में हर वक्‍त अकड़न-जकड़न की समस्‍या रहती है. इसकी वजह से शरीर में एनर्जी कम लगती है और फुर्तीलापन भी गायब रहता है. ऐसे में किसी भी काम को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. इस समस्‍या को योगाभ्‍यास की मदद से दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/QOJdhEB

पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तपिश को बुझाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, नेचुरली उदर होगा ठंडा-ठंडा कुल-कुल

How to get rid of stomach heat: कभी-कभी पेट की गर्मी से पूरा शरीर उबलने लगता है. ऐसा लगता है कि पेट में आग लगी पड़ी है. कई कारणों से पेट की गर्मी होती है. लेकिन पेट की गर्मी को बुझाने के लिए कुछ आसान टिप्स है जिनसे बहुत जल्दी पेट की गर्मी की जगह ठंडा-ठंडा कुल-कुल हो जाएगा. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/2YwVIPy

दिव्या दत्ता का जन्मदिन:'वीरगति' के एक सीन में घबरा गई थीं दिव्या दत्ता, सलमान खान ने की थी मदद, 'दिल्ली 6' में एक्टिंग देख ऋषि कपूर ने बजाई थी सबके सामने ताली

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WfdhMq