Skip to main content

तेलंगाना में कोरोना के 1445 नए मामले

हैदराबाद, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कोरोनावायरस के 1,445 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है, जबकि 1,486 और मरीज ठीक हुए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 286 मामले सामने आए। इसके बाद मेडचल मालकजगिरी जिले में 122, रंगारेड्डी में 107, नलगोंडा में 102, भद्राद्री कोठागुडेम में 90, खम्मम में 77, करीमनगर में 65, वारंगल (शहरी) में 53, सिद्दीपेट में 43, जगितयल में 35, महबूबनगर में 28, संगारेड्डी मे27, और राजन्ना सिरिसिला में 26 मामले सामने आए हैं।

दक्षिणी राज्य में छह और कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,336 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना की कोविड-19 मृत्यु दर भारत के 1.5 प्रतिशत की तुलना में अब 0.56 प्रतिशत है। रिकवरी दर 91.72 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्रीय औसत 91.3 प्रतिशत से अधिक है।

2.38 लाख मामलों में से 18,409 मामले सक्रिय हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
1445 new cases of corona in Telangana.
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HU0hEy

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS