Skip to main content

खुद को प्रोड्यूसर बताने वाले शख्स ने टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से चार बार किया वार, फेसबुक से हुई थी आरोपी से दोस्ती

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं और उनका मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

मालवी पर यह हमला खुद को प्रोड्यूसर बताने वाले योगेश नाम के शख्स ने किया है। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, योगेश ने एक्ट्रेस के ऊपर चार बार चाकू से प्रहार किया है। हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर है।

फेसबुक के जरिए हुई थी आरोपी से मुलाकात
एक्ट्रेस की शिकायत के मुताबिक, आरोपी योगेश महिपाल सिंह से उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। वह काम के सिलसिले में उससे कॉफी कैफे डे में उससे सिर्फ एक बार मिली। सोमवार रात वो अपने घर से बाहर निकली तो योगेश अपनी ऑडी कार के बाहर खड़ा था। वह मालवी मल्होत्रा को बीच सड़क पर रोकने लगा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनपर चार बार चाकू से प्रहार किया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शुरू हुई जांच
मालवी मल्होत्रा की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अहम सुराग मिले हैं। मूलतः हिमाचल की रहने वाली मालवी कुछ हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV Actress Malvi Malhotra Injured In Knife Attack In Mumbai


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37LqzTZ

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS