Skip to main content

अमेरिका : कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 फरवरी तक 4 लाख तक पहुंचने का अनुमान

वॉशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां 1 फरवरी, 2021 तक संक्रमण से मरने की वालों की संख्या लगभग 400,000 तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

महामारी के संबंध में हाल ही में लगाए गए एक अनुमान में इसका खुलासा हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) के नए पूवार्नुमान में इस बात का खुलासा हुआ है कि जनवरी मध्य तक कोविड-19 से प्रतिदिन के हिसाब से 2,250 लोगों के मरने की संभावना है, जो कि हालिया मृत्यु दर प्रतिदिन 800 लोग, से तीन गुना ज्यादा है।

इस पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 फरवरी तक यहां मरने वालों की संख्या 399,163 तक पहुंच सकती है।

अगर सुरक्षा उपायों का सही से पालन न किया जाए या उनमें ढील दी जाए, तो आंकड़े में 1 फरवरी तक 513,000 से अधिक तक का इजाफा हो सकता है।

पूर्वानुमान में बताया गया कि अगर 95 प्रतिशत लोग नियमित रूप से मास्क का उपयोग करेंगे, तो मौत के आंकड़े के 337,600 तक बने रहने की संभावना है।

एएसएन/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
US: Death toll from Corona estimated to reach 4 lakh by 1 February
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mEPCfI

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS