Skip to main content

कंगना बोलीं- हिमाचल में कई फिल्मों की शूटिंग हो रही, यहां से पैसा कमाने वाले हरामखोर नहीं कहे जाएंगे

कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल साझा करते हुए लिखा है, "हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बुलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।"

राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था
पिछले महीने कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी। साथ ही संजय राउत पर उन्हें मुंबई न आने की धमकी देने का आरोप लगाया था और मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

कंगना के ट्वीट पर भड़के संजय राउत ने एक न्यूज चैनल को दिए अपने बयान में उन्हें हरामखोर लड़की कहा था। हालांकि, जब इस ब्यान के लिए राउत की चारों ओर से आलोचना हुई तो उन्होंने सफाई देते हुए हरामखोर का मतलब नॉटी बताया था।

डलहौजी में चल रही 'भूत पुलिस' की शूटिंग

पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में चल रही है। इसके लिए वे फिल्म के एक्टर्स सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, यामी गौतम और प्रोड्यूसर्स रमेश तौरानी और अक्षय राय के साथ वहां पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut takes a dig on Shiv Sena leader Sanjay Raut, says- no one be called Haramkhor who makes money from Himachal Pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HTv6sE

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS