Skip to main content

मास्क पहनना अनिवार्य करेगा राजस्थान, जल्द लाएगा विधेयक

जयपुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार एक ऐसा कानून लाने की योजना बना रही है, जिससे राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य हो जाएगा। इसके साथ ही ऐसा कानून लाने वाला यह पहला राज्य बन जाएगा।

सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाता तब तक हाथ धोना, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना ही कोरोनावायरस से बचने का एकमात्र तरीका है।

गहलोत ने 2 अक्टूबर को राज्य में शुरू किए गए नो मास्क-नो एंट्री अभियान की सफलता के बारे में जिला कलेक्टरों, कॉलेज प्राचार्यों, निगम और परिषद के अधिकारियों, जिला खेल अधिकारियों, एनएसएस, स्काउट कैडेट्स समेत अन्य लोगों से चर्चा की।

उन्होंने एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स से कोरोना को हराने के लिए अभियान से जुड़ने और हर घर तक संदेश फैलाने में मदद करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही गहलोत ने बिना पटाखे के दिवाली उत्सव मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, पटाखों से प्रदूषण बढ़ता है, जो कोविड-19 रोगियों के जीवन के लिए खतरा हो सकता है। इस बार हमें पटाखों के बिना दिवाली मनानी चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajasthan will make mandatory wearing of masks, bill will be brought soon
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3dYqGNc

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS