Skip to main content

भारत में कोरोना मामलों की संख्या 81 लाख के पार पहुंची

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में 24 घंटों में कोरोनावायरस के 48,268 नए मामले सामने आने और 551 मौतों के साथ शनिवार को देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,37,119 हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में भी पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन लगभग 5,000 मामलों के साथ संक्रमण की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है।

कुल कोविड-19 मामलों में से, 5,82,649 वर्तमान में सक्रिय हैं, 74,32,829 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 1,21,641 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने दर्शाया कि रिकवरी दर 91.34 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र कुल 16,72,858 मामलों और 43,837 मौतों के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली हैं।

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 5,891 नए मामले दर्ज किए गए, जो अब तक का सबसे अधिक एक दिवसीय वृद्धि है, जिसमें कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3.81 लाख के पार पहुंच गई, जबकि 47 नई मौतों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 6,470 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रही है राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 5,000 से अधिक मामले आ रहे हैं।

इस बीच, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को एक ही दिन में 10,67,976 सैंपल परीक्षण किए। अब तक कुल 10,87,96,094 नमूनों की जांच हो चुकी है।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases in India cross 81 million
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2TF0ca9

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS