Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 4.54 करोड़ के पार पहुंची : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.54 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि 1,187,020 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शनिवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 45,477,552 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,187,023 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 9,036,678 मामलों और 229,594 मौतों के साथ अमेरिका प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

वहीं, 8,088,851 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 121,090 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के अधिकतम मामलों वाले शीर्ष अन्य 15 देश ब्राजील (5,494,376), रूस (1,588,433), फ्रांस (1,377,347), स्पेन (1,185,678), अर्जेटीना (1,157,179), कोलंबिया (1,053,122), ब्रिटेन (992,874), मेक्सिको (912,811), पेरू (897,594), दक्षिण अफ्रीका (723,682), इटली (647,674), ईरान (604,952), जर्मनी (517,736), चिली (508,571) और इराक (470,633) हैं।

वर्तमान में मौतों के मामले में 158,969 लोगों की मौत के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

वहीं, 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (90,773), ब्रिटेन (46,319), इटली (38,321), फ्रांस (36,605), स्पेन (35,878), ईरान (34,478), पेरू (34,362), कोलंबिया (31,421),अर्जेंटीना (30,792), रूस (27,462), दक्षिण अफ्रीका (19,230), चिली (14,158), इंडोनेशिया (13,782), इक्वाडोर (12,632), बेल्जियम (11,308), इराक (10,862), जर्मनी (10,391), तुर्की (10,177) और कनाडा (10,163) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases exceeded 4.54 crore worldwide: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jIXFXb

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS