Skip to main content

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले पहुंचे 4.5 करोड़ के करीब

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि इस घातक संक्रमण से हुई मृत्यु की संख्या 1,179,270 हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि शुक्रवार की सुबह तक, कुल मामले 44,908,477 तक पहुंच गए और मौतों की संख्या 1,179,278 हो चुकी थी।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के कुल 8,943,577 मामले और 228,636 मौतें दर्ज की गई हैं।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 8,040,203 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मौत का आंकड़ा 120,527 हो गया है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,468,270), रूस (1,570,446), फ्रांस (1,327,852), स्पेन (1,160,083), अर्जेंटीना (1,143,800), कोलम्बिया (1,048,055), ब्रिटेन (968,456), मेक्सिको (906,863), पेरू (894,928), दक्षिण अफ्रीका (721,770), इटली (616,595), ईरान (596,941), चिली (507,050), जर्मनी (498,354) और इराक (467,755) हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के हिसाब से वर्तमान में ब्राजील 158,456 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको (90,309), ब्रिटेन (46,045), इटली (38,122), फ्रांस (36,058), स्पेन (35,639), ईरान (34,113), कोलम्बिया (30,926), अर्जेंटीना (30,442), रूस (27,111), दक्षिण अफ्रीका (19,164), चिली (14,118), इंडोनेशिया (13,701), इक्वाडोर (12,622), बेल्जियम (11,170), इराक (10,815), जर्मनी (10,305), कनाडा (10,122) और तुर्की (10,099) हैं।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases reach around 45 million globally
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e7eUQR

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS