Skip to main content

कोविड से उबरने के बाद की स्थिति एक नई चुनौती

जयपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में कोविड-19 की रिकवरी दर में भले ही बढ़त देखने को मिल रही है, लेकिन अब चिकित्सकों व मरीजों को इससे उबरने के बाद की स्थिति की चिंता सता रही है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ. सुधीर भंडारी ने कहा, हमने एक नए ट्रेंड पर गौर फरमाया है कि नेगेटिव पाए गए मरीजों में अब सांस लेने में तकलीफ, तनाव, मधुमेह, दिल की बीमारी, किडनी व अग्नाशय में दिक्कत और शारीरिक थकान जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, हमारी टीम की सलाहों के आधार पर राज्य सरकार ने 21 अक्टूबर को राज्य भर के हर जिला मुख्यालय में पोस्ट-कोविड क्लीनिकों के निर्माण के आदेश जारी किए हैं।

इन क्लीनिकों में कोरोना से ठीक होने के बाद सामने आ रही अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का उपचार तीन स्तरों पर किया जाएगा, जिसमें फिजियोथेरेपी, मनोचिकित्सा, दिल व किडनियों के नैदानिक परीक्षण इत्यादि शामिल होंगे।

इसके बाद, मरीजों को उपचार, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, दैनिक गतिविधि और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दिए जाएंगे।

अगर जयपुर से सामने आए आंकड़ों की बात करें, तो कोरोना से ठीक हुए मरीजों के बीमार पड़ने की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है क्योंकि इनमें भी ऊपर बताए गए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

अधिकारियों ने बताया, जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल की तरफ से सितंबर में एक पोस्ट-कोविड ओपीडी की स्थापना की गई है, जहां 11,000 से अधिक मरीजों की भिन्न शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से कई मरीजों को आईसीयू में भी भर्ती कराना पड़ा है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
A new challenge after recovering from Kovid
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e7U6bG

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS